देश

बाबा रामदेव बोले: मेरे समय की कीमत अदानी, अंबानी, टाटा, बिड़ला से कहीं ज्यादा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 20, 2023, 12:58 PM IST

पणजी में रविवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की मौजूदगी में अपने सहयोगी आचार्य बालकृष्ण के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Image

बाबा रामदेव का बयान (file photo)

Photo : BCCL

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि उनका समय अरबपति बिजनेसमैन अदानी, अंबानी, टाटा से अधिक कीमती है। बाबा रामदेव में गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान ये बात कही। गोवा में तीन दिवसीय कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कहा कि 99 फीसदी कॉर्पोरेट्स अपना समय खुद के फायदे में लगाते हैं जबकि एक संत का समय सभी के कल्याण में लगता है।

आचार्य बालकृष्ण के सम्मान में समारोह

पणजी में रविवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की मौजूदगी में अपने सहयोगी आचार्य बालकृष्ण के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने कहा, मैं हरिद्वार से तीन दिन के लिए यहां आया हूं। मेरे समय की कीमत अदानी, अंबानी, टाटा, बिड़ला से कहीं ज्यादा है। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट्स अपना 99 प्रतिशत समय अपने स्वार्थ में खर्च करते हैं, जबकि एक संत का समय सभी की भलाई के लिए होता है।

बाबा रामदेव ने पेशेवर शासन, पारदर्शी प्रबंधन और जवाबदेही के कारण इस वित्तीय वर्ष में पतंजलि को एक बीमार कंपनी से 40,000 करोड़ रुपये के कारोबार वाली फर्म के रूप में पुनर्जीवित करने के लिए बालकृष्ण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पतंजलि जैसा साम्राज्य बनाकर भारत को परम वैभवशाली बनाने का सपना साकार किया जा सकता है।

रामदेव ने कहा, कोविड-19 के बाद देश में कैंसर के मामले बढ़े

शनिवार को बाबा रामदेव ने दावा किया कि कोविड-19 महामारी के बाद देश में कैंसर के मामले बढ़े हैं। हालांकि, मेडिकल विशेषज्ञों ने कहा है कि दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है और मामलों में बढ़ोतरी एक सामान्य घटना है। एक प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट ने कहा कि कैंसर के मामले सालाना पांच प्रतिशत बढ़ रहे हैं और इसका महामारी से कोई लेना-देना नहीं है। बाबा रामदेव ने गोवा के मीरामार समुद्र तट पर सुबह-सुबह एक सभा को संबोधित करते हुए ये टिप्पणी की, जहां उनकी पतंजलि योग समिति ने एक योग शिविर का आयोजन किया था।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें