देश

मुंबई में एक्टर ने की फायरिंग, पुलिस ने पकड़कर कोर्ट में किया पेश, जानें क्या हुई सुनवाई?

Mumbai Firing News: एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल आर खान को मुंबई के ओशिवारा इलाके में फायरिंग की एक घटना के सिलसिले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस उन्हें हिरासत में लेगी और आगे की जांच करेगी। KRK अलग-अलग मुद्दों पर अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर हैं।

krk

मुंबई पुलिस ने अभिनेता कमाल आर खान को गिरफ्तार कर लिया

KRK Arrest News: एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान जिन्हें KRK के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 18 जनवरी को अंधेरी के ओशिवारा में एक रिहायशी बिल्डिंग पर चार गोलियां चलाने के बाद वे कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं। उन्हें शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया। अलग-अलग मुद्दों पर अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर KRK ने मुंबई पुलिस को बताया कि वह अपनी बंदूक साफ कर रहे थे और 'फंक्शनैलिटी' चेक करने के लिए गोलियां चलाईं।

कोर्ट में क्या हुई सुनवाई?

KRK को बांद्रा हॉलिडे कोर्ट में पेश करते समय पुलिस ने कहा कि उन्होंने दो राउंड फायर किए गए और एक खोखा मिला है। फायरिंग के पीछे का इरादा अभी पता नहीं चला है। KRK के वकील ने कहा कि एक अनजान आदमी ने दो अलग-अलग फ्लैट पर फायरिंग की। दोनों बिल्डिंग के बीच की दूरी 400 मीटर है और हथियारों की रेंज 20 मीटर है। मैं उस आदमी को नहीं जानता। कोई जान-पहचान वाला नहीं है। फायर करने का कोई इरादा नहीं था।

'मुझे टारगेट कर रहे'

कोर्ट में कहा गया कि KRK फेसबुक पर कमेंट करते हैं तो इसलिए फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे पास लाइसेंस है। मैं एक जाना-माना बिजनेसमैन हूं। मैं पिछले 30-35 सालों से मुंबई में हूं। मेरे भागने का चांस नहीं है। KRK का दावा है कि फिल्म इंडस्ट्री उन्हें गलत तरीके से टारगेट कर रही है।' कोर्ट ने KRK को 27 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, कमाल आर. खान ने उत्तर प्रदेश से यह पिस्टल ली थी। KRK के पास यह 20 साल से थी। मुंबई BMC चुनावों के दौरान इसे कुछ समय के लिए जमा कराया था। जिसके बाद दोबारा कमाल को पिस्टल वापस मिली..जिसकी सफाई के बाद फायरिंग की घटना हुई।

मुंबई पुलिस क्या बोली?

मुंबई पुलिस ने कहा, 'एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल आर खान को मुंबई के ओशिवारा इलाके में फायरिंग की एक घटना के सिलसिले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, पुलिस उन्हें हिरासत में लेगी और आगे की जांच करेगी।'

मुंबई पुलिस की एक टीम ने एक्टर से पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने माना कि फायरिंग उनकी लाइसेंसी बंदूक से हुई थी।

एक्टर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उनका इरादा किसी को चोट पहुंचाने का नहीं था और वह बस अपनी बंदूक साफ कर रहे थे। उन्होंने बंदूक की फंक्शनिंग चेक करने के लिए अपने घर के सामने एक बड़े मैंग्रोव जंगल में गोली चलाई।

कैसे बिल्डिंग में लगी गोली?

एक्टर ने पुलिस को आगे बताया कि उन्हें लगा था कि गोली मैंग्रोव जंगल में ही सीमित रहेगी। हालांकि, हवा की वजह से जब उन्होंने गोली चलाई, तो गोली थोड़ी और आगे चली गई और ओशिवारा में एक बिल्डिंग में जा लगी। अब पुलिस उनके दावों की जांच कर रही है। इस बीच, ओशिवारा पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल की गई बंदूक जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई के लिए कागजी कार्रवाई चल रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

 Nitin Arora
Nitin Arora author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article