देश

छेड़खानी का आरोप लगने के बाद NCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने दिया विधायकी से इस्तीफा, बोले-लोकतंत्र की हत्या नहीं देख सकता

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 14, 2022, 08:55 AM IST

Jitendra Awhad News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाण ने विधायक पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। आव्हाण पर एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है जिसके बाद उन्होंने यह ऐलान किया है।

Image

जितेंद्र आव्हाण ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

Photo : ANI

Mumbai: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने विधायक (MLA) पद से इस्तीफा दे दिया है। 72 घंटे के अंदर पुलिस द्वारा खुद के खिलाफ दो मामले दर्ज करने के बाद आव्हाड सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। एक मामले में आव्हाड पर एक महिला से छेड़छाड़ (Molestation) का आरोप लगा है, जिसका उन्होंने पुरजोर तरीके से खंडन किया है।

आव्हाड बोले- आरोप झूठे

आव्हाड ने ट्विटर (Twitter) पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा, 'पुलिस ने 72 घंटों में मेरे खिलाफ 2 झूठे मामले दर्ज किए। मैं पुलिस की बर्बरता के खिलाफ लड़ूंगा। मैं विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला कर रहा हूं। हम लोकतंत्र की हत्या होते नहीं देख सकते हैं।' विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ बीती रात ही छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है।

महिला के आरोप

कलवा और ठाणे शहरों को जोड़ने वाले कलवा-खादी पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल किया। महिला के आरोप के मुताबिक, 'वह अन्य महिलाओं के साथ इस कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे से मिलने भीड़ में आगे आई थीं। उस वक्त जितेंद्र आव्हाड ने उनका हाथ पकड़ कर एक तरफ खींच लिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक आव्हाड ने बिना उसकी इजाजत के उसके हाथ छूकर निंदनीय काम किया है।

इससे पहले शनिवार को मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड और 11 अन्य को मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' के एक शो को बाधित करने के मामले में जमानत दे दी थी। 7 नवंबर को, अवध और उनके समर्थकों ने "हर हर महादेव" के एक शो को जबरन रोक दिया और यह आरोप लगाते हुए कि फिल्म ने छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को विकृत कर दिया है।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!