देश

ईद की नमाज के दौरान भाजपा पर भड़की ममता बनर्जी, बोलीं- हम नहीं स्वीकार करेंगे CAA, NRC और UCC

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 11:33 AM IST

West Bengal: ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद की नमाज के दौरान कहा कि अगर हम एकजुट होकर रहेंगे तो कोई हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। उन्होंने कहा कि हम सीएए, एनआरसी और समान नागरिक संहिता को स्वीकार नहीं करेंगे। चुनाव के दौरान कुछ लोग दंगा भड़काने की कोशिश करेंगे, उनके जाल में मत फंसना।

Image

ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना।

Photo : Twitter

Mamata Banerjee On CAA, NRC and UCC: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह राज्य में संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और समान नागरिक संहिता लागू नहीं होने देंगी। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि नो एनआरसी, नो सीएए, नो यूनिफॉर्म सिविल कोड।

‘साजिश का शिकार नहीं होने’ का किया आग्रह

मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर के अवसर पर यहां एक सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि कुछ लोग चुनाव के दौरान ‘दंगा कराने’ की कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से ‘साजिश का शिकार नहीं होने’ का आग्रह किया। ईद का पर्व रमजान के महीने की समाप्ति पर मनाया जाता है।

ममता दीदी ने ‘रेड रोड’ पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम संशोधित नागरिकता अधिनियम, राष्ट्रीय नागरिक पंजी और समान नागरिक संहिता को स्वीकार नहीं करेंगे। अगर हम एकजुट होकर रहेंगे तो कोई हमें नुकसान नहीं पहुंचा सकता।’

तृणमूल कांग्रेस की लड़ाई भाजपा से है- ममता

सीएम ममता ने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की लड़ाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से है। तृणमूल प्रमुख ने कहा, ‘हम विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के संबंध में बाद में निर्णय लेंगे। लेकिन बंगाल में इस बात का ख्याल रखिएगा कि एक भी वोट किसी दूसरी पार्टी को नहीं जाए।’

उन्होंने ‘विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल’ करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की। ममता बनर्जी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!