देश

उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़ा हादसा, मकान गिरने से 7 लोग दबे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2023, 07:19 AM IST

उत्तराखंड के चमोली के जोशीमठ में बड़ा हादसा हुआ। जहां हेलंग में चल रहे एक क्रेशर प्लांट के पास एक मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें 7 मजदूर दब गए। 7 में से 3 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

उत्तराखंड के चमोली के जोशीमठ में बड़ा हादसा हुआ। जहां हेलंग में चल रहे एक क्रेशर प्लांट के पास एक मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें 7 मजदूर दब गए। 7 में से 3 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वही 2 महिला 1 पुरुष को एंबुलेंस से जोशीमठ अस्पताल भिजवाया गया है। अभी कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। एसडीआरएफ के जवान इमारत में फंसे दूसरे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। यह हादसा मंगलवार देर शाम बद्रीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हेलंग गांव में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रेशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था। जो इमारत गिरी उसमें क्रेशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे। इस साल की शुरुआत में जोशीमठ में जमीन धंसने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे और मानसून की शुरुआत के बाद से समस्या और बढ़ गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article