देश

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी पर थरूर ने जताई चिंता, बोले- प्रतिशोध की राजनीति छोड़ें पड़ोसी सरकार

Ranil Wickremesinghe Arrested In Sri Lanka: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी पर रविवार को चिंता जाहिर की। साथ ही श्रीलंका सरकार से आग्रह प्रतिशोध की राजनीति को छोड़ने का अनुरोध किया। विक्रमसिंघे (76) को ‘कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट’ की अदालत द्वारा 26 अगस्त तक हिरासत में भेजे जाने के बाद शुक्रवार आधी रात के करीब मुख्य मैगजीन रिमांड जेल ले जाया गया।

Image

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (फाइल फोटो)

Ranil Wickremesinghe Arrested In Sri Lanka: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी पर रविवार को चिंता व्यक्त करते हुए द्वीपीय देश की सरकार से प्रतिशोध की राजनीति छोड़ने और अपने पूर्व राष्ट्रपति के साथ सम्मान एवं गरिमा के साथ व्यवहार करने की अपील की।

विक्रमसिंघे (76) को ‘कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट’ की अदालत द्वारा 26 अगस्त तक हिरासत में भेजे जाने के बाद शुक्रवार आधी रात के करीब मुख्य मैगजीन रिमांड जेल ले जाया गया। उन्हें शनिवार को कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में स्थानांतरित किया गया।

थरूर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को मामूली प्रतीत होने वाले आरोपों में हिरासत में लिए जाने से चिंतित हूं।’’

थरूर ने क्या कुछ कहा?

कांग्रेस नेता थरूर ने कहा, ‘‘उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें पहले ही जेल के अस्पताल ले जाया जा चुका है। मैं, इस बात का पूरा सम्मान करते हुए कि यह उनका आंतरिक मामला है, श्रीलंका सरकार से आग्रह करता हूं कि वह प्रतिशोध की राजनीति को छोड़कर अपने पूर्व राष्ट्रपति के साथ उस सम्मान और गरिमा के साथ पेश आए जिसके वह देश की दशकों तक सेवा करने के बाद हकदार हैं।’’

CID मुख्यालय में हुई गिरफ्तारी

जेल प्रवक्ता जगत वीरसिंघे ने शनिवार को बताया कि विक्रमसिंघे को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि उनका रक्त शर्करा और रक्तचाप का स्तर अधिक था। पूर्व राष्ट्रपति को शुक्रवार को आपराधिक जांच विभाग (CID) मुख्यालय में गिरफ्तार किया गया था, जहां उन्हें 1.66 करोड़ श्रीलंकाई रुपये के सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की जांच के संबंध में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था।

इसके बाद विक्रमसिंघे को कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। सीआईडी ने उन पर दंड संहिता की धाराओं 386 और 388 तथा सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम की धारा 5(1) के तहत आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में कम से कम एक साल और अधिकतम 20 साल की जेल की सजा का प्रावधान है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article