US Bus Accident: अमेरिका के न्यूयॉर्क में शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कम से कम 52 लोग घायल हो गया। हादसा न्यूयॉर्क के पेमब्रोक में इंटरस्टेट 90 वेस्ट पर हुआ था। हादसे के तत्काल बाद इमरजेंसी सेवाएं एक्टिव हो गईं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले पहुंचाया गया। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने बताया कि उन्हें दुखद बस दुर्घटना के बारे में पता चला। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''मेरी टीम पुलिस और स्थानीय अधिकारियों संग मिलकर काम कर रही है।'' न्यूयॉर्क राज्य पुलिस ने बताया कि एक बस दुर्घटना के बाद आई-90, पेमब्रोक की सभी लेन बंद कर दी गई हैं। यात्रा के लिए वैकल्पिक रास्तों अपनाने होंगे।
यातायात प्रभावित
राहत एवं बचाव अभियान को ध्यान में रखते हुए आई-90 पर यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अधिकारी वाहन चालकों से उस इलाके से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने का अनुरोध कर रहे हैं। अधिकारी ट्रैफिक फुटेज को खंगाल रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो बस हादसे का शिकार हो गई।
