देश

Bharat Jodo Yatra: तेलंगाना में जब बीच सड़क खुद को कोड़े मारने लगे राहुल गांधी, देखें वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 05:42 PM IST

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर है। इस दौरान उनकी यात्रा तेलंगाना में चल रही है। जहां वो कभी बच्चों को कराटे सिखाते नजर आ रहे हैं तो कहीं खुद को कोड़े मारते दिख रहे हैं। राहुल गांधी के ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं।

Image

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खुद को कोड़ो मारते हुए राहुल गांधी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी भारत जोड़ो यात्रा
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में तमिलनाडु से शुरू हुई थी यात्रा
  • अभी तेलंगाना में चल रही है कांग्रेस की यात्रा

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी खुद के कोड़े मारते दिख रहे हैं। इस वीडियो को कांग्रेस (Congress) के ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया है।

क्यों मारे कोड़े

दरअसल राहुल गांधी इन दिनों तेलंगाना में हैं, जहां भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 3 नवंबर को बोनालु उत्सव समारोह में भाग लिया। जहां लोग महाकाली की पूजा करते हैं, इस दौरान खुद को कोड़े भी मारते हैं। राहुल गांंधी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें दिख रहा है कि पहले एक अन्य शख्स खुद को कोड़े मार रहा है, जिसके बाद राहुल गांधी, उससे कोड़े मांगते हैं और खुद को मारने लगते हैं।

कांग्रेस ने क्या कहा

कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा- भारत जोड़ो यात्रा 'पोथुराजू' परंपरा के तहत प्रचलित व्हिप चलाने का गवाह रहा, जो आमतौर पर तेलंगाना में बोनालु उत्सव के दौरान किया जाता है। राहुल गांधी ने भी इसपर अपना हाथ आजमाया।"

भीड़ दिखी खुश

राहुल गांधी जब खुद को कोड़े मार रहे तो भीड़ चिल्ला-चिल्लाकर उनका हौसला अफजाई कर रही थी। उनके कोड़े मारने पर भीड़ चियर कर रही थी। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता और आम लोग की संख्या भी काफी तादाद में दिखी।

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलानाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जो केरल, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश होते हुए अब तेलंगाना पहुंच चुकी है। इस दौरान राहुल गांधी लगातार पैदल चल रहे हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article