देश

केरल: जनवरी से अब तक शिगेला के 146 मामले आए, पांच मौतें दर्ज

शिगेला एक विषाणु जनित संक्रमण है, जो दस्त, बुखार और पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं पैदा करता है। यह संक्रमण मुख्य रूप से दूषित भोजन या पानी के जरिए फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर भी इसके फैलने का खतरा रहता है।

Image

जनवरी से अब तक शिगेला के 146 मामले आए।

Photo : ANI

Keralam Shigella death: केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने मंगलवार को कहा कि राज्य में इस साल जनवरी से अब तक शिगेला संक्रमण के 146 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 70 मामले अकेले जून में दर्ज किए गए हैं। यहां एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुरलीधरन ने कहा कि संक्रमण से अब तक हुई पांच मौतों में से एक मार्च में हुई थी, जबकि शेष चार मौतें जून में हुईं।

74 मामले कोझिकोड से सामने आए

मंत्री द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रमण के सबसे अधिक 74 मामले कोझिकोड से सामने आए हैं। इसके बाद मलप्पुरम में दो मौतों सहित 25 मामले और तिरुवनंतपुरम में भी संक्रमण के 25 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के पत्तनमथिट्टा, पलक्कड़ और कासरगोड जिलों से इस साल अब तक शिगेला का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

शिगेला के लक्षण

शिगेला एक विषाणु जनित संक्रमण है, जो दस्त, बुखार और पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं पैदा करता है। यह संक्रमण मुख्य रूप से दूषित भोजन या पानी के जरिए फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर भी इसके फैलने का खतरा रहता है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!