देश

'मुझे मुजाहिदीनों ने अरेस्ट कर लिया है...'; अफगानिस्तान से केरल की महिला ट्रैवल व्लॉगर का सनसनीखेज दावा

अपने फेसबुक पेज 'बैकपैकर अरुणिमा' पर एक पोस्ट में, उन्होंने स्थानीय अधिकारियों की ओर से मिले एक आधिकारिक संदेश का अनुवाद शेयर किया। इसके मुताबिक, अफगानिस्तान में मुजाहिदीन ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Image

प्रतीकात्मक AI Image

अफगानिस्तान से केरल की महिला ट्रैवल व्लॉगर ने सनसनीखेज दावा किया है। व्लॉगर ने कहा है कि उसे मुजाहिदीनों ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। केरल की एक मशहूर महिला ट्रैवल व्लॉगर, जो अफगानिस्तान में हैं और वहां से कई वीडियो पोस्ट कर चुकी हैं, ने सोमवार को दावा किया कि उन्हें बामियान में 'मुजाहिदीन' ने 'गिरफ्तार' कर लिया है। उन्होंने भारतीय दूतावास से संपर्क करने के लिए मदद मांगी।

अपने फेसबुक पेज 'बैकपैकर अरुणिमा' पर एक पोस्ट में, उन्होंने स्थानीय अधिकारियों की ओर से मिले एक आधिकारिक संदेश का अनुवाद शेयर किया। इसके मुताबिक, अफगानिस्तान में मुजाहिदीन ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

भारतीय ट्रैवल व्लॉगर अरुणिमा पिछले कुछ समय से अफगानिस्तान की यात्रा पर

केरल के पलक्कड़ की रहने वाली भारतीय ट्रैवल व्लॉगर अरुणिमा कुछ समय से अफगानिस्तान की यात्रा पर हैं और वहां से लगातार वीडियो पोस्ट कर रही थीं।

सोशल मीडिया पर किए गए अपडेट में उन्होंने भारतीय दूतावास से संपर्क करने के लिए मदद मांगी। उन्होंने कहा, 'मैं अफगानिस्तान में मुश्किल में हूं। मैं बामियान में हूं।'

अरुणिमा अफगानिस्तान में घूम रही हैं

PTI इस पोस्ट की सच्चाई का पता नहीं लगा सका और विदेश मंत्रालय की ओर से भी तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पोस्ट में उनकी कथित गिरफ्तारी के हालात या उन्हें किसने हिरासत में लिया, इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई। अरुणिमा अफगानिस्तान में घूम रही हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेजों पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं। वह पिछले कुछ दिनों से अपने वीडियो में तालिबान शासन के तहत अफगान महिलाओं की स्थिति, स्थानीय लोगों के डर और पाबंदियों पर बेबाकी से बात कर रही थीं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article