देश

Kedarnath Helicopter Crash: बेटी का ख्याल रखना... मौत से एक दिन पहले परिवार की चिंता में डूबे थे पायलट अनिल सिंह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 05:38 PM IST

Kedarnath Helicopter Crash: तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर मंगलवार सुबह करीब 11.40 बजे रुद्रप्रयाग में गरुड़ चट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें तीन गुजरात के, तीन तमिलनाडु के थे। इस दुर्घटना में पायलट अनिल सिंह की भी मौत हो गई थी।

Image

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद बिखरा हुआ मलबा

Photo : PTI

केदरानाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए पायलट अनिल सिंह ने सोमवार को आखिरी बार अपने परिवार से बात की थी। फोन पर हुई इस बात के समय उन्होंने अपनी बेटी को लेकर चिंता जताई थी। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार अनिल सिंह की बेटी बीमार थी, इसलिए जब उनसे बात हुई तो वो अपनी बेटी को लेकर चिंतित थे।

दिल्ली के रहने वाले हैं अनिल सिंह

अनिल सिंह मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे। हालांकि पिछले 15 सालों से वो मुंबई में रह रहे थे। उनकी पत्नी फिल्मों में लेखन का काम करती हैं। उनके परिवार में पत्नी शिरीन आनंदिता और एक बेटी फिरोजा हैं। पति की मौत की खबर ने अनिल सिंह की पत्नी आनंदिता को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया है।

सोमवार को आखिरी बात हुई थी बात

पीटीआई से बात करते हुए आनंदिता ने कहा कि पायलट अनिल सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही होगा। वो लोग वहीं उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भाग लेंगी। उन्होंने अपने पति को याद करते हुए कहा- "उनकी आखिरी कॉल कल (सोमवार) आई थी। मेरी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने मुझे उसकी देखभाल करने के लिए कहा था।" वहीं इस हादसे को लेकर आनंदिता ने कहा कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है क्योंकि यह एक दुर्घटना है।

सात लोगों की मौत

बता दें कि इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। ये घटना खराब मौसम के कारण हुई है। खराब मौसम के कारण पायलट को दिखना बंद हो गया था, जिससे हेलीकॉप्टर पहले किसी चीज से टकराया और फिर उसमें ब्लास्ट हो गया। हादसे से पहले पायलट ने कंट्रोल रूम को मौसम खराब होने की जानकारी दी थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article