देश

कर्नाटक में अपने ही दल पर बरसे असंतुष्ट बीजेपी MLA: बोले- मुझे पार्टी से निकाला तो 40 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार कर दूंगा बेनकाब

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2023, 07:25 AM IST

दरअसल, यतनाल ने खासकर येदियुरप्पा के दूसरे बेटे बी वाई विजयेंद्र को भाजपा की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद येदियुरप्पा एवं उनके परिवार के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है।

Image

भाजपा से फिलहाल असंतुष्ट चल रहे पार्टी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल। (फाइल)

Photo : Twitter

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के असंतुष्ट विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मंगलवार (26 दिसंबर, 2023) को खुली चेतावनी दी कि अगर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया तो वह कोविड-19 महामारी के दौरान येदियुरप्पा की अगुवाई वाली कर्नाटक की भाजपा सरकार में हुई 40 हजार करोड़ रुपए की कथित अनियमितताओं को उजागर कर देंगे।

यतनाल ने कई भाजपा नेताओं की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही मांग के बीच कहा, ‘‘उन्होंने (कर्नाटक में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने कोविड के दौरान) सबकुछ (बड़ा भ्रष्टाचार) किया। उन्हें मुझे नोटिस देने दीजिए और पार्टी से मुझे निकालने की कोशिश करने दीजिए, मैं उन्हें बेनकाब कर दूंगा।’’

विजयपुरा के नाराज भाजपा विधायक ने कहा, ‘‘एक मास्क 45 रुपये का आता है और श्रीमान येदियुरप्पा, कोविड के दौरान आपकी सरकार ने हर मास्क पर कितना खर्च किया। उन्होंने एक मास्क पर 485 रुपये का दाम दिया। ’’

यतनाल ने कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा सरकार ने) कहा कि उन्होंने बेंगलुरु में दस हजार बिस्तर का इंतजाम किया। इन बिस्तर का किराया .... याद रखिए कि उन्हें बस किराये पर लिया गया था.....यदि उन्होंने खरीदा होता तो (उसी पैसे में) दो बिस्तर खरीदे जा सकते थे। उन्होंने प्रति दिन के हिसाब से 20 हजार रुपये दिये। सैलाइन स्टैंड वाले दो बिस्तर 20 हजार रुपये में खरीदे गये। आप जानते हैं कि उन्होंने कोरोना के दौरान कितना खर्च किये?’’

दरअसल, यतनाल ने खासकर येदियुरप्पा के दूसरे बेटे बी वाई विजयेंद्र को भाजपा की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद येदियुरप्पा एवं उनके परिवार के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है।

इस बीच, यतनाल के बयान पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री रहने के दौरान अनियमितताएं होने के यतनाल के आरोप उनके (उनकी पार्टी कांग्रेस के) इस आरोप के सबूत हैं कि राज्य में भाजपा शासन में ‘40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार’ थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article