बॉलीवुड

Alia Bhatt की बाहों में रोमांटिक हुए Ranbir Kapoor, कोजी फोटोज शेयर कर एक्ट्रेस बोलीं- HBD Cutiee

Alia Bhatt shares Cozy Photos with Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में रणबीर कपूर के साथ कोजी फोटोज शेयर की। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे क्यूटी...।"

Image

Alia Bhatt ने रणबीर कपूर के बर्थडे पर शेयर कीं कोजी फोटोज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Alia Bhatt shares Cozy Photos with Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर का आज 44वां जन्मदिन है। रणबीर कपूर के जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस से लेकर स्टार्स तक उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं। रणबीर कपूर ने अपना 44वां जन्मदिन फैंस और परिवार के साथ मनाया। रणबीर ने पैपराजियों के बीच केक काटा, साथ ही अपने घर की बालकनी में आकर फैंस से मुलाकात भी की। वहीं अब रणबीर कपूर के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने पोस्ट शेयर की है, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के साथ अपनी कुछ कोजी तस्वीरें साझा की हैं, जिसे देख फैंस भी प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor का 44वां बर्थडे सेलिब्रेशन, पैपराजी संग काटा केक, फैंस से यूं की मुलाकात

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से रणबीर कपूर के साथ अनसीन फोटोज शेयर कीं। पहली फोटो में रणबीर कपूर आलिया भट्ट की बाहों में नजर आए। दोनों एक-दूजे की आंखों में खोए दिखे। वहीं अगली फोटो में भी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट की ओर देख मुस्कुराते नजर आए। तीसरी फोटो में रणबीर कपूर का अंदाज क्यूट लगा तो वहीं चौथी तस्वीर में रणबीर अपनी नन्ही बेटी के साथ दिखाई दिये। पांचवी फोटो में जहां रणबीर कपूर ने आलिय भट्ट को अपनी बाहों में थामा हुआ था तो वहीं छठी तस्वीर में दोनों सेल्फी लेते नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "हमें ऐसी चीजों का सामना करना...", Katrina Kaif की पोस्ट-डिलीवरी ट्रोलिंग पर Sobhita Dhulipala का बड़ा बयान

    रणबीर कपूर संग इन तस्वीरों को साझा करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं क्यूटी।" आलिया भट्ट की इस पोस्ट पर अभी तक एक लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, वहीं फैंस भी तस्वीरों पर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। आलिया भट्ट की पोस्ट पर सोनम कपूर ने भी कमेंट किया और लिखा, "हैप्पी बर्थडे रणबीर।" बता दें कि रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। इस मूवी में वह भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगे।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article