वेब सीरीज

Rise And Fall 2: शादी से पहले मां बनना चाहती थीं Swara Bhasker, अनजान डोनर संग 2 बार की IVF की कोशिश

Swara Bhasker Open Up On IVF Attempts: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आ रही हैं। यहां उन्होंने अपनी जिंदगी का बड़ा खुलासा किया है।

Image

Swara Bhasker शादी से पहले बनना चाहती थीं मां (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Swara Bhasker Open Up On IVF Attempts: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। स्वरा भास्कर फिल्मों के कारण तो चर्चा में रही ही हैं, साथ ही वह अपने बेबाक अंदाज और विवादों के कारण भी लाइमलाइट बटोर चुकी हैं। स्वरा भास्कर इन दिनों एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आ रही हैं। यहां रहकर भी स्वरा भास्कर ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। हाल ही में शो में स्वरा भास्कर ने बड़ा खुलासा किया। स्वरा भास्कर ने बताया कि उन्होंने शादी से पहले दो बार मां बनने की कोशिश की थी। स्वरा भास्कर ने बताया कि इस कदम के लिए उन्होंने अपने माता-पिता को भी तैयार कर लिया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "हमें ऐसी चीजों का सामना करना...", Katrina Kaif की पोस्ट-डिलीवरी ट्रोलिंग पर Sobhita Dhulipala का बड़ा बयान

    स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने 'राइज एंड फॉल 2' में बताया कि उन्हें लगा था कि अब उनकी शादी नहीं होगी, इसलिए वो मां बनना चाहती थीं। उन्होंने कहा, "मैं आईवीएफ के लिए तैयार थी। मैंने अपने मां-बाप को मना लिया था, मेरी शादी तो होने से रही, मैं आईवीएफ के जरिए बच्चा करूंगी।" स्वरा भास्कर ने बताया कि उनके माता-पिता को पहले तो थोड़ा अजीब लगा, लेकिन बाद में वे इस फैसले के समर्थन में आ गए। एक्ट्रेस ने कहा, "बेचारे मेरे मम्मी-पापा, यार बड़े अच्छे लोग हैं। उनका था कि सुनो ये बहुत ही चैलेंजिंग होगा, लेकिन जाहिर है अगर तुम चाहती हो तो।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2: शहजाद पूनावाला को जमीन पर घसीटकर सिवेत तोमर ने मारा पंच, झगड़े में फटा कुर्ता

      स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने बताया कि उन्होंने दो बार आईवीएफ की कोशिश की थी। एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने अनजान डोनर के साथ आईवीएफ के दो राउंड करवाए, लेकिन बात नहीं बनी।" बता दें कि स्वरा भास्कर ने फरवरी, 2023 में फहद अहमद से शादी की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मुलाकात सीएए प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। वहीं सितंबर 2023 में दोनों एक बेटी के मम्मी पापा बने, जिसका नाम उन्होंने राबिया रमा अहमद रखा।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article