देश

Delhi: चुनाव आयोग के खिलाफ यूथ कांग्रेस और NSUI का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, कई हिरासत में

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर IYC और NSUI ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया।

Image

IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब हिरासत में

Photo : PTI

निर्वाचन आयोग (EC) की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) में कथित अनियमितताओं के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) और कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को बैरिकेडिंग करनी पड़ी। इस दौरान कई कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जिसके बाद पुलिस ने IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article