देश

झारखंड: Rs 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, AK-47 समेत हथियार बरामद

तीनों लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए वांछित थे और नक्सली संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से एक AK-47 राइफल, एक पिस्टल, अन्य हथियार तथा नक्सली गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज और सामान भी बरामद किए हैं।

Image

झारखंड में 3 नक्सली गिरफ्तार। -प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : PTI

Jharkhand News: झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सरायकेला-खरसावां जिले में संयुक्त अभियान चलाकर इनामी तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सिलयों के सिर पर 22 लाख रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो, 5 लाख रुपये का इनामी रवि सरदार और उसकी पत्नी 2 लाख रुपये की इनामी मीणा शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने इनके कब्जे से एक AK-47 राइफल, एक पिस्टल सहित अन्य हथियार और नक्सली गतिविधियों से जुड़े सामान भी बरामद किए हैं।

AK-47 राइफल बरामद

तीनों लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए वांछित थे और नक्सली संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से एक AK-47 राइफल, एक पिस्टल, अन्य हथियार तथा नक्सली गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज और सामान भी बरामद किए हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article