वायरल न्यूज़

इंसान ही नहीं, अब तोता भी देख रहा है रील! खुद की Video देख झूम-झूम कर नाचा

सोशल मीडिया पर एक तोते का वीडियो वायरल है। तोता मोबाइल पर अपनी ही वीडियो देख रहा है और फिर झूम-झूम कर डांस कर रहा है।

Image

अपना ही रील देखते हुए तोता (X/@Razanagnostic)

आजकल रील (Reel) का नशा सिर्फ इंसानों को नहीं बल्कि पक्षियों पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। जहां अब पक्षियों को भी रील देखना पसंद आ रहा है। इसी से जुड़ा एक वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक तोता मोबाइल फोन पर राल देखने में व्यस्त है। तोते को इस तरह रील देखते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर कह रहे हैं कि अब तोते को भी रील का भूत चढ़ गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

रील (Reel) देखते नजर आया तोता

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि एक हरे रंग का तोता अपने सामने एक मोबाइल फोन रखकर अपनी नजरें उसकी स्क्रीन पर गड़ाए हुए है। खास बात तो यह है कि मोबाइल में उसी तोते की ही वीडियो चल रही है, जो मोबाइल की स्क्रीन को लगातार देखे जा रहा है। इसका मतलब यह कि तोता अपनी ही वीडियो देख रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तोता बिल्कुल इंसानों की तरह मोबाइल के पास जाता है। अपना सिर स्क्रीन के पास ले जाता है और स्क्रीन को स्क्रॉल करते हुए अपने ही वीडियो को बड़े ध्यान से देखता है। ऐसा लगता है जैसे उसे पता है कि फोन में वही है।

अपनी ही वीडियो को देख तोता करने लगा डांस

कुछ सेकंड तक वो अपनी वीडियो (Video) देखता रहता है। फिर जो होता है वह सबसे ज्यादा मजेदार है। अपनी ही वीडियो को देखने के बाद तोते का मूड बन जाता है। वो वहीं पर नाचने लगता है। वो अपने पंख फड़फड़ाता है। अपनी गर्दन हिलाता है। इधर-उधर कूदता है। ऐसा लगता है जैसे वो अपनी ही परफॉर्मेंस पर खुश हो रहा हो। जैसे हम अपनी फोटो या वीडियो देखकर खुश होते हैं, वैसे ही तोता भी खुश हो रहा था। उसका ये डांस कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

लोगों को बहुत पसंद आया वीडियो

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर आया, लोगों ने इसे बहुत पसंद किया। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Razanagnostic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब डेढ़ लाख लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर लोगों ने मजेदार कई कमेंट भी किए। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भाई अपनी ही फैन फॉलोइंग चेक कर रहा है।" दूसरे ने लिखा- "तोते को भी अपनी रील पसंद आ गई।" तीसरे ने कहा- "अपनी वीडियो देखकर खुद ही खुश हो गया, कितना क्यूट है।" वहीं, कोई कह रहा है- "लगता है अगली रील की तैयारी कर रहा है।" कुछ लोगों ने थोड़ी चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि जानवरों को फोन से दूर रखना चाहिए। फोन की रोशनी उनकी आंखों के लिए अच्छी नहीं है। मगर ज्यादातर लोग तोते के डांस पर हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं और कमेंट सेक्शन में हंसने वाले इमोजी भी भेज रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article