देश

दाल, तेल और मसाले महंगे होने का दावा, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा- 'क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम, वो इरादा?'

कांग्रेस (Congress) ने खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि महंगाई ने मध्यम वर्ग और गरीबों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Image

महंगाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला (फोटो- PTI)

रसोई का बजट एक बार फिर दबाव में है और महंगाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्याज से लेकर दाल, मसाले और खाद्य तेल तक कई जरूरी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए कांग्रेस (Congress) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 17 सितंबर को देश में प्याज की औसत खुदरा कीमत 53.78 रुपये प्रति किलो थी, जबकि एक महीने पहले यह 37.20 रुपये थी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने इन बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा है-‘क्या हुआ तेरा वादा?’

'मसालों से लेकर दाल तक की कीमतों में आग'

जयराम रमेश ने 1977 की हिंदी फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' के एक मशहूर गाने का उल्लेख करते हुए भी सरकार पर निशाना साधा और लिखा, ‘‘क्या हुआ तेरा वादा? वो कसम, वो इरादा?’’उन्होंने दावा किया कि पिछले एक महीने में मसालों के दाम में 10 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

कांग्रेस महासचिव के अनुसार, छोटी इलायची की कीमत 4,000 रुपये से बढ़कर 4,400 रुपये प्रति किलोग्राम, बड़ी इलायची 2,400 रुपये से बढ़कर 2,800 रुपये और जीरा 360 रुपये से बढ़कर 400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। उन्होंने कहा कि जावित्री की कीमत भी 2,500 रुपये से बढ़कर 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

रमेश ने दावा किया कि अरहर दाल की कीमत 100 रुपये से बढ़कर 130 रुपये प्रति किलोग्राम, चना दाल की 70 रुपये से बढ़कर 100 रुपये और उड़द की 120 रुपये से बढ़कर 140 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

उन्होंने कहा कि सरसों तेल की कीमत 190 रुपये से बढ़कर 210 रुपये प्रति लीटर और सफोला तेल की कीमत 240 रुपये से बढ़कर 280 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

प्याज की कीमतों का उल्लेख करते हुए रमेश ने दावा किया कि जून से सितंबर के दौरान इसकी अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 53.78 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, यानी करीब 82.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

जयराम रमेश का तीखा हमला

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई के कारण गरीब परिवारों के लिए दाल और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर महंगाई के मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘देश पूछ रहा है कि ‘अच्छे दिन’ कहां गए प्रधानमंत्री जी? सिर्फ प्रवचनों में बचे हैं क्या?’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘जनता भूखी रहे, सरकार चुप रहे…क्या यही है नया भारत?’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दाल, तेल और मसाले महंगे होने का दावा, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा- 'क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम, वो इरादा?'

दाल, तेल और मसाले महंगे होने का दावा, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा- 'क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम, वो इरादा?'

पश्चिम बंगाल SIR विवाद: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से मांगे ज्यादा अपीलीय ट्रिब्यूनल, 38.3 लाख अपीलों में से 37 लाख अभी भी लंबित

पश्चिम बंगाल SIR विवाद: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से मांगे ज्यादा अपीलीय ट्रिब्यूनल, 38.3 लाख अपीलों में से 37 लाख अभी भी लंबित

हिंदू समाज पर 'कलंक' है जातिगत भेदभाव, RSS नेता होसबाले बोले- 'कानूनों से नहीं, व्यक्तिगत आचरण बदलने से मिटेगी सामाजिक कुरीति'

हिंदू समाज पर 'कलंक' है जातिगत भेदभाव, RSS नेता होसबाले बोले- 'कानूनों से नहीं, व्यक्तिगत आचरण बदलने से मिटेगी सामाजिक कुरीति'

आज की ताजा खबर, 21 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: डोनाल्ड ट्रंप ने टाला हूती विद्रोहियों पर हमला...ईरान बोला- शर्तें पूरी होने तक न होर्मुज खुलेगा, न अमेरिका से बातचीत, अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी सेना का हमला

IG Defence का बड़ा कमाल, पोखरण में किया KAL ड्रोन का सफल फ्लाइट टेस्ट, दुश्मनों का बनेगा काल, जानिए रेंज और ताकत

IG Defence का बड़ा कमाल, पोखरण में किया KAL ड्रोन का सफल फ्लाइट टेस्ट, दुश्मनों का बनेगा काल, जानिए रेंज और ताकत