देश

Manipur News: मणिपुर में JDU नहीं करेगी BJP को सपोर्ट, विपक्ष में रहने का फैसला

Manipur News: मणिपुर में जदयू के छह विधायक पिछले चुनाव में जीते थे, जिसमें से पांच बीजेपी में शामिल हो गए थे। जदयू के विधानसभा में सिर्फ एक विधायक हैं।

Image

मणिपुर में जेडीयू का रास्ता बीजेपी से अलग

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • मणिपुर में जदयू होगी बीजेपी से अलग
  • जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा पत्र
  • विधानसभा में जदयू के सिर्फ एक विधायक

Manipur News: मणिपुर में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने NDA से अलग रहने का फैसला किया है। मणिपुर में जदयू ने साफ कर दिया है कि वो बीजेपी सरकार को सपोर्ट नहीं करेगी और विपक्ष की भूमिका निभाएगी। पार्टी ने अपने इस फैसले की जानकारी राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को दे दी है। जदयू ने बुधवार को कहा कि पार्टी के एकमात्र विधायक मोहम्मद अब्दुल नासिर अब विपक्षी खेमे में बैठेंगे।

लेटर में क्या लिखा

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के. बीरेन सिंह ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा- ''फरवरी/मार्च 2022 में हुए मणिपुर विधानसभा चुनाव में जदयू के छह उम्मीदवार फिर से जीते थे, जिनमें से पांच विधायक कुछ ही महीनों बाद भाजपा में शामिल हो गये थे। इन पांच विधायकों के खिलाफ दसवीं अनुसूची के तहत सुनवाई विधानसभा अध्यक्ष के अधिकरण में लंबित है। इस प्रकार, मणिपुर में जेडी(यू) के एकमात्र विधायक मोहम्मद अब्दुल नासिर को विधानसभा के पिछले सत्र में विपक्ष की बेंच पर बैठाया गया है। यह भी दोहराया जाता है कि जेडी(यू), मणिपुर इकाई मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का समर्थन नहीं करती है, और हमारे एकमात्र विधायक मोहम्मद अब्दुल नासिर को सदन में विपक्षी विधायक के रूप में माना जाएगा।’’

सरकार पर कोई प्रभाव नहीं

हालांकि, जदयू के इस कदम का बीरेन सिंह सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि 60 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास 37 सीट हैं। इसके अलावा, भाजपा को नगा पीपुल्स फ्रंट के पांच विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article