देश

'निवेश से बढ़ेंगे रोजगार के मौके, देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में यूपी शामिल', UP-जापान निवेश सम्मेलन में बोले CM योगी

यूपी की आर्थिक तरक्की का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यूपी आज देश की शीर्ष तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। जापानी निवेश से उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Image

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

UP-Japan Investment Meet : उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधार को कहा कि भारत-जापान के संबंध नई ऊंचाई पर हैं। जापानी निवेश से उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यूपी की आर्थिक तरक्की का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यूपी आज देश की शीर्ष तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। यूपी में 96 लाख से ज्यादा MSME हैं और यूपी देश का ग्रोथ इंजन है।

निवेश से यूपी में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर-सीएम योगी

दिल्ली में निवेश सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, 'यह समृद्धि और विविधता को दर्शाता है। मित्रों, भारत और जापान के बीच संबंध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। दोनों देशों के साझा मूल्यों में भगवान बुद्ध की करुणा, जीवन का अनुशासन और मध्यम मार्ग शामिल हैं। भारत-जापान साझेदारी साझा विकास, साझा तकनीक और साझा समृद्धि की साझेदारी है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में, साझेदारी, साझा संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है और आज भारत की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है तथा भारत के विकास में योगदान दे रहा है।'

सीएम ने कहा, 'AI, रोबोटिक्स, पर्यटन और खेलों के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश निवेश और नवाचार के केंद्र के रूप में उभरा है।'

राज्य में 36 क्षेत्रवार नीतियां लागू -सीएम

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 96 लाख से अधिक MSME इकाइयां, 35,000 से ज्यादा बड़े उद्योग और 22,000 से अधिक स्टार्टअप गति दे रहे हैं। राज्य में 36 क्षेत्रवार नीतियां लागू हैं, जिनमें IT/ITES, ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण और रक्षा विनिर्माण जैसी नीतियां शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के पास 75,000 एकड़ से अधिक का समर्पित औद्योगिक लैंड बैंक है। एक्सप्रेसवे के किनारे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों पर 27 औद्योगिक विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए 5 सेक्टोरल डेस्क भी स्थापित किए गए हैं, जिनमें टेक्सटाइल और परिधान, ऑटोमोबाइल एवं इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर शामिल हैं।

'यूपी में 60% इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का निर्माण'

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, एग्रीटेक, फिनटेक, डीप टेक, रक्षा विनिर्माण, पर्यटन और खेल के क्षेत्र में निवेश और नवाचार के एक नए केंद्र के रूप में उभरा है। देश में बनने वाले मोबाइल फोन का 55% और लगभग 60% इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का निर्माण उत्तर प्रदेश में हो रहा है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article