देश

Sanjay Singh Rajya Sabha Oath: आप नेता संजय सिंह को बड़ा झटका, राज्यसभा चेयरमैन ने नहीं दी सांसद के तौर पर शपथ लेने की इजाजत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2024, 12:12 PM IST

Sanjay Singh Rajya Sabha Oath: राज्यसभा चेयनमैन जगदीप धनखड़ ने संजय सिंह को शपथ लेने की इजाजत नहीं दी। उनका कहना कि मामला फिलहाल विशेषाधिकार समिति के समक्ष लंबित है।

Image

संजय सिंह

Photo : BCCL

Sanjay Singh Rajya Sabha Oath: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को बड़ा झटका लगा है। उन्हें राज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ ग्रहण करनी थी। हालांकि, राज्यसभा चेयनमैन जगदीप धनखड़ ने संजय सिंह को शपथ लेने की इजाजत नहीं दी। उनका कहना कि मामला फिलहाल विशेषाधिकार समिति के समक्ष लंबित है। बता दें, दिल्ली शराब घोटाले में संजय सिंह फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्त में हैं।

बता दें, इससे पहले संजय सिंह ने शपथ ग्रहण करने के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया था। इसके बाद कोर्ट ने मामूली राहत देते हुए उन्हें जेल से बाहर जाकर शपथ लेने की इजाजत दे दी थी।

संजय सिंह ने मांगी थी 7 दिन की अंतरिम जमानत

जानकारी के मुताबिक, संजय सिंह ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर 7 दिन की अंतरिम जमानत मांगी थी, जिससे वह 5 फरवरी को सांसद पद की शपथ ले सकें ओर 5 से 9 फरवरी तक चलने वाले संसद सत्र में भाग ले सकें। हालांकि, कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। अदालत ने संजय सिंह को मामूली राहत देते हुए सोमवार को शपथ ग्रहण में शामिल होने की इजाजत दी थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article