देश

राफेल,तेजस और अब सुखोई-30MKI, Indian Air Force बढ़ा रही अपनी ताकत, HAL को दिया 12 विमानों का ऑर्डर

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 21, 2023, 09:38 PM IST

भारतीय वायु सेना एक महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत सुखोई-30 लड़ाकू विमानों के बेड़े को उन्नत करने की परियोजना पर भी काम कर रही है, जिसमें उसके 84 विमानों को स्वदेशी हथियार प्रणालियों, उन्नत रडार और एवियोनिक्स के साथ उन्नत किया जाएगा।

Image

वायुसेना को जल्द मिलेंगे 12 सुखोई-30 MKI

Photo : PTI

इंडियन एयरफोर्स लगातार अपनी ताकत में इजाफा कर रहा है। एक के बाद एक नए लड़ाकू विमानों को अपने बेड़े में शामिल कर रहा है। राफेल, तेजस के बाद अब वायुसेना ने 12 सुखोई-30 MKI का ऑर्डर दिया है। सुखोई श्रेणी के ये रशियन लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना के पास पहले से हैं, अब वायुसेना इनकी संख्या और बढ़ाने जा रही है।

HAL को निविदा जारी

भारतीय वायु सेना ने 12 उन्नत Su-30MKI लड़ाकू जेट की खरीद के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को एक निविदा जारी की है। रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया- "हाल ही में, 12 Su-30MKI लड़ाकू विमानों को खरीदने के लिए HAL को एक टेंडर जारी किया गया है, जिसका निर्माण HAL द्वारा रूसी मूल उपकरण निर्माताओं के साथ साझेदारी में भारत में किया जाएगा।"

sukhoi 30 mki

भारतीय वायुसेना का सुखोई- 30 MKI लड़ाकू विमान (फोटो- @rashtrapatibhvn)

भारतीय हथियारों से लैस

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी को अगले महीने तक परियोजना के विवरण के साथ निविदा का जवाब देने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "यह भारतीय वायुसेना के आधुनिक Su-30 MKI विमानों में से एक होगा, जो कई भारतीय हथियारों और सेंसर से लैस होगा।"

president

सुखोई-30MKI के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु

एक और परियोजना पर काम

Su 30 MKI flight refuelling

हवा में रिफ्यूलिंग करते हुए सुखोई-30 MKI (फोटो- भारत सरकार)

भारतीय वायु सेना एक महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत सुखोई-30 लड़ाकू विमानों के बेड़े को उन्नत करने की परियोजना पर भी काम कर रही है, जिसमें उसके 84 विमानों को स्वदेशी हथियार प्रणालियों, उन्नत रडार और एवियोनिक्स के साथ उन्नत किया जाएगा।

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल से लैस

इसमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल और हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल जैसी भारतीय प्रणालियों और हथियारों को एकीकृत करके इस विमान को पहले ही उन्नत किया जा चुका है।

Su 30 MKI firing Brahmos

ब्रह्मोस मिसाइल को फायर करते हुए सुखोई-30 MKI (फोटो- भारत सरकार)

पहले से ही है ये लड़ाकू विमान

भारत के पास 272 Su-30 लड़ाकू विमानों का बेड़ा है। जो कई किश्तों में वायुसेना को मिले हैं। इस लड़ाकू विमान को तब से लेकर अब तक कई बार अपग्रेड किया जा चुका है।
शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!