देश

INDIA Alliance Rally: राहुल गांधी का हमला- 'मोदी जी चुनाव से पहले मैच फिक्सिंग की कर रहे कोशिश'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 31, 2024, 03:02 PM IST

Rahul Gandhi in INDIA Alliance Maharally : आम आदमी पार्टी (AAP) के आह्वान पर रविवार को इंडिया गठबंधन की हो रही महारैली में बड़ी संख्या लोग पहुंचे हैं वहीं राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर अटैक किया।

Image

राहुल गांधी ने कहा कि- ये जो संविधान है, ये पुलिस से, धमकियों से नहीं चलेगा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. इंडिया एलायंस रैली में राहुल गांधी बीजेपी और पीएम मोदी पर हमलावर रहे
  2. राहुल गांधी ने कहा-ये पूरी की पूरी मैच फिक्सिंग की कोशिश की जा रही है
  3. राहुल गांधी बोले- गरीबों का जो धन है, वो पांच-छह लोगों के हाथों में आ जाएगा

INDIA Alliance Maharally : दिल्ली के रामलीला मैदान पर विपक्षी दलों की महारैली में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, उद्धव, अखिलेश, तेजस्वी समेत कई दिग्गज दिल्ली में एक मंच पर जुटे हैं, गौर हो कि इस रैली में 26 दलों के नेता शामिल हुए है, रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- ये संविधान को क्यों मिटाना चाहते हैं, क्योंकि ये आपका धन आपसे छीनना चाहते हैं। मैंने जति जनगणना की बात की, रोजगार की बात की, क्योंकि देश के सामने यही सबसे बड़े मुद्दे हैं, इसलिए अगर आप लोगों ने दम से वोट नहीं दिया, तो इनकी मैच फिक्सिंग सफल हो जाएगी और देश का संविधान खत्म हो जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि- ये जो संविधान है, ये पुलिस से, धमकियों से नहीं चलेगा। ये सोचते हैं कि संविधान के बिना डराकर, धमकाकर, सीबीआई, ईडी से देश चलाया जा सकता है। आप मीडिया को खरीद सकते हो, आप मीडिया के रिपोर्टरों का मुंह बंद कर सकते हो पर आप लोगों की आवाज नहीं दबा सकते हो और कोई ताकत इस आवाज को नहीं दबा सकती।

'ये मैच फिक्सिंग सिर्फ पीएम मोदी नहीं कर रहे है, ये देश के 3-4 बड़े अरबपति करवा रहे हैं'

राहुल ने कहा- कांग्रेस देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है। लेकिन हमारे अकाउंट्स फ्रीज करा लिए गए हैं। हमें पोस्टर छपवाने हैं, कार्यकर्ताओं को राज्यों में भेजना है, लेकिन हमारे अकाउंट्स फ्रीज हैं, तो हम नहीं कर पा रहे हैं। ये पूरी की पूरी मैच फिक्सिंग की कोशिश की जा रही है। ये मैच फिक्सिंग सिर्फ पीएम मोदी नहीं कर रहे है, ये देश के 3-4 बड़े अरबपति करवा रहे हैं। इस मैच फिक्सिंग का एक ही लक्ष्य है कि इस देश का संविधान जिसने इस देश के लोगों को जीने का हक दिया, उस संविधान को लोगों से छीनने के लिए ये मैच फिक्सिंग की जा रही है।

'मोदी जी इस चुनाव से पहले मैच फिक्सिंग की कोशिश कर रहे हैं'

राहुल गांधी ने आगे बोलते हुए कहा कि आज कल IPL के मैच रहे हैं। जब बेईमानी से एंपायर पर दबाव डालकर प्लेयर खरीदे जाते हैं, उसे मैच फिक्सिंग कहते हैं। हमारे सामने लोकसभा चुनाव हैं। मैच किसने फिक्स किए- नरेंद्र मोदी ने, मैच शुरू होने से पहले हमारी टीम से दो खिलाड़ियों को अरेस्ट करके अंदर कर दिया। तो नरेंद्र मोदी जी इस चुनाव से पहले मैच फिक्सिंग की कोशिश कर रहे है, उनका 400 का नारा, बिना मैच फिक्सिंग के, बिना सोशल मीडिया और मीडिया पर दबाव डाले 180 से ज्यादा नहीं हो पा रहा है।

'ये लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई'

ये लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है। संविधान चला जाएगा तो गरीबों का हक चला जाएगा, गरीबों का जो धन है, वो पांच-छह लोगों के हाथों में आ जाएगा। मुझे बताइए कि नोटबंदी और जीएसटी से किस गरीब को फायदा हुआ? किस व्यापारी को फायदा हुआ?

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!