देश

आयकर विभाग की कार्रवाई, झारखंड में हेमंत सोरेन के निजी सचिव समेत कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ आयकर विभाग ने शनिवार की सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की।

Image

इनकम टैक्स छापेमारी

Photo : PTI

Income Tax Raid in Jharkhand: आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड में कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है। इनकम टैक्स विभाग ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव समेत कई लोगों के ठिकानों छापे मारे हैं। छापेमारी अब भी चल रही है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव सुनील श्रीवास्तव और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ आयकर विभाग ने शनिवार की सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की। सुनील श्रीवास्तव, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़े कुल 16-17 जगहों पर छापेमारी की सूचना है। जानकारी के मुताबिक रांची में 7 और जमशेदपुर में 9 जगहों पर छापेमारी चल रही है।

सुबह से शुरू हुई कार्रवाई में राज्य की राजधानी रांची और जमशेदपुर में कुल नौ परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। सूत्रों ने कहा कि सीआरपीएफ की एक सुरक्षा टीम आयकर टीमों की सहायता कर रही है। उन्होंने बताया कि सीएम के सलाहकार सुनील श्रीवास्तव से जुड़े ठिकानों की भी तलाश की जा रही है।

सूत्रों ने कहा कि यह कार्रवाई राज्य में कथित अवैध शराब व्यापार और खनन को लेकर ईडी और सीबीआई द्वारा हाल ही में शुरू की गई जांच से जुड़ी है। राज्य में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article