देश

'योगी-मोदी' की अहम मुलाकात..'2024' की रणनीति पर क्या हुई बात ?-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 5, 2023, 09:11 PM IST

cm yogi pm modi meeting: 21 से 23 जनवरी 2024 के बीच राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो सकता है ऐसा कहा जा रहा है और ये तारीखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दी गई हैं।

Image

21 से 23 जनवरी 2024 के बीच राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो सकता है ऐसा कहा जा रहा है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने (Yogi Adityanath) मंगलवार यानी 5 सितंबर की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की, सीएम योगी आदित्यनाथ की ये मुलाकात इसलिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसका संबंध अयोध्या में राममंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के उद्घाटन से है।

बताते हैं दोनों के बीच इस अहम विषय पर चर्चा हुई है, गौर हो कि श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिल्ली की बैठक अहम मानी जा रही है क्योंकि लोग रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का इंतजार कर रहे हैं।

21 से 23 जनवरी 2024 के बीच राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह!

इस अहम मीटिंग में शामिल होने के लिए अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल व जिलाधिकारी नितीश कुमार भी दिल्ली आए थे। माना जा रहा है कि 21 से 23 जनवरी 2024 के बीच राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो सकता है ये तारीखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दी गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ इस संबंध में प्रधानमंत्री से चर्चा की है, प्रधानमंत्री कार्यक्रम की तारीख को लेकर फैसला करेंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article