देश

IIM Student Dies: आईआईएम के छात्र की 29वां जन्मदिन मनाने के बाद हॉस्टल की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत

Bengaluru IIM Student death: पुलिस ने सोमवार को बताया कि भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरु (IIM-B) के एक छात्र की अपने छात्रावास की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई।

Image

आईआईएम स्टूडेंट की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

Bengaluru IIM Student death: भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरु (IIM-B) के एक छात्र की अपने छात्रावास की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने कहा, 'हम मौत के कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो संभवतः तीन दिन में आएगी।' सूरत के रहने वाले निलय कैलाशभाई पटेल ने शनिवार को अपने दोस्तों के साथ अपना 29वां जन्मदिन मनाया था।

पुलिस ने बताया कि निलय देर रात अपने दोस्त के कमरे में केक काटने के बाद अपने कमरे में चला गया था और रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे छात्रावास के लॉन में उसे पड़ा देखा।पुलिस के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने उसे देखा और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस बीच, आईआईएम-बी ने अपने 'एक्स' पेज पर शोक संदेश में लिखा है, 'आईआईएम बैंगलुरु बड़े दुख के साथ अपने पीजीपी 2023-25 के छात्र के असामयिक निधन की खबर साझा कर रहा है।'

ऐसा प्रतीत होता है कि निलय जन्मदिन की पार्टी के बाद अपने कमरे में वापस जाते समय दुर्घटनावश दूसरी मंजिल की बालकनी से गिर गया।

पुलिस ने इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प