देश

सेनेटरी पैड और कंडोम वाले बयान पर IAS अधिकारी ने मांगी माफी, बोलीं- मेरा इरादा किसी को अपमानित करने का नहीं था

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 06:02 PM IST

पटना में 'सशक्त बेटी, समृद्ध बिहार' कार्यक्रम के दौरान एक स्कूली छात्रा ने आईएएस अधिकारी हरजोत कौर भामरा से कहा था कि सेनेटरी पैड फ्री में दी जानी चाहिए। इस पर अधिकारी ने कहा कि फिर कंडोम भी फ्री में मांगोगी। इसके बाद यह बयान तुल पकड़ लिया फिर उन्होंने माफी मांग ली।

Image

आईएएस अधिकारी हरजोत कौर भामरा ने अपने बयान को लेकर मांगी माफी

पटना: आईएएस अधिकारी हरजोत कौर भामरा ने पटना में 'सशक्त बेटी, समृद्ध बिहार' कार्यक्रम के दौरान एक स्कूली छात्रा से पूछा कि क्या उसे फ्री में कंडोम (Condoms) भी चाहिए। छात्रा ने कहा था सेनेटरी पैड (Sanitary Pads) फ्री में दी जानी चाहिए। इस सवाल जवाब का वीडियो वायरल हो गया। लोग आईएएस अधिकारी पर सवाल उठाने लगे। सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मीडिया ने पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर इसमें सच्चाई है तो कार्रवाई की जाएगी। उसके कुछ घंटे बाद महिला अधिकारी हरजोत कौर भामरा ने माफी मांग ली। उन्होंने माफीनामे में लिखा कि अगर मेरी बातों से किसी लड़की की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं खेद प्रकट करती हूं। मेरा इरादा किसी को अपमानित करने या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

IAS officer Harjot Kaur Bhamra apology

IAS officer Harjot Kaur Bhamra apology

IAS officer Harjot Kaur Bhamra apology2

IAS officer Harjot Kaur Bhamra apology2

गौर हो कि महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से यूनिसेफ सेव द चिल्ड्रन और प्लान इंटरनेशनल के तहत पटना में बुधवार को आयोजित सशक्त बेटी समृद्ध बिहार कार्यक्रम में शामिल एक छात्रा के यह पूछे जाने पर कि ड्रेस और स्कॉलरशिप की तरह क्या सरकार स्कूलों में छात्राओं को 20-30 रुपए का फ्री सेनेटरी पैड नहीं दे सकती, इस पर आईएएस अधिकारी और निगम की एमडी हरजोत कौर भामरा ने पूछा कि क्या इस मांग का कोई अंत है। कल जींस पैंट दे सकते हैं। परसों सुंदर जूते क्यों नहीं दे सकते हैं। फिर वो नहीं कर सकते, और अंत में परिवार नियोजन की बात आएगी तो कंडोम भी मुफ्त में देना पड़ेगा, है न।

उन्होंने कहा कि यह जो सोच है कि सरकार हमें 20-30 रुपए नहीं दे सकती है। यह गलत है। सरकार बहुत कुछ दे रही है। छात्रा कहा कि जब हमसे वोट लेने आते हैं तो उस समय नहीं, इस पर बीच में उन्होंने कहा कि यह बेवकूफी की इंतहा है। मत दो वोट। चली जाओ पाकिस्तान। इस पर छात्रा ने कहा कि मैं हिन्दुस्तान में हूं तो, पाकिस्तान क्यों जाऊं। कौर ने छात्रा से पूछा कि वोट क्या तुम पैसों के बदले में देती हो या सुवाधिओं के एवज में देती हो। बताओ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article