देश

कौन सच्चा कौन झूठा? तिहाड़ की रिपोर्ट के बाद केजरीवाल की चिट्ठी- रोज मांग रहा हूं इंसुलिन, शुगर लेवल है काफी ज्यादा

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 22, 2024, 04:25 PM IST

Kejriwal Sugar Level: अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ की सेंट्रल जेल नंबर-2 के अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि जेल प्रशासन के बयान झूठे हैं और वह रोजाना इंसुलिन की मांग कर रहे हैं।

Image

केजरीवाल का शुगल लेवल खतरनाक स्तर पर- AAP

Photo : PTI

Kejriwal Sugar Level: दिल्ली के सीएम अरविंद के शुगर लेवल पर उपजा विवाद थमता नहीं दिख रहा है। तिहाड़ जेल की रिपोर्ट के बाद अब केजरीवाल की चिट्ठी सामने आई है। केजरीवाल ने दावा किया है कि उनका शुगर लेवल काफी खतरनाक लेवल पर है और वो रोजाना इंसुलिन की मांग कर रहे हैं।

केजरीवाल ने तिहाड़ प्रशासन को ठहराया झूठा

आप सूत्रों से मिला जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ की सेंट्रल जेल नंबर-2 के अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि जेल प्रशासन के बयान झूठे हैं और वह रोजाना इंसुलिन की मांग कर रहे हैं। केजरीवाल ने लिखा- “मैंने अखबार में तिहाड़ प्रशासन का बयान पढ़ा। बयान पढ़कर मुझे दुख हुआ। तिहाड़ के दोनों बयान झूठे हैं।"

पत्र में केजरीवाल ने क्या लिखा है

अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा है- "मैंने 10 दिनों से इंसुलिन का मुद्दा उठाया है। जो भी डॉक्टर मुझे देखने आए, मैंने उन्हें अपना बढ़ा हुआ शुगर लेवल दिखाया। मैंने उन्हें दिखाया कि हर दिन शुगर लेवल 3 बार 250-320 के बीच पहुंच जाता है। मैंने उन्हें यह भी दिखाया कि मेरा फास्टिंग शुगर लेवल हर दिन 160-200 के बीच था। लगभग हर दिन मैंने इंसुलिन की मांग की। आप ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं कि मैंने कभी इंसुलिन का मुद्दा नहीं उठाया?"

तिहाड़ प्रशासन ने क्या किया था दावा

तिहाड़ प्रशासन ने रविवार को एक बयान में कहा था कि उन्होंने 20 अप्रैल को केजरीवाल की एम्स के वरिष्ठ विशेषज्ञों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की व्यवस्था की थी, जिस दौरान ना तो केजरीवाल ने इंसुलिन का मुद्दा उठाया और ना ही डॉक्टरों ने ऐसी कोई सलाह दी। अधिकारी ने कहा- ‘‘वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान न तो केजरीवाल ने इंसुलिन का मुद्दा उठाया, न ही चिकित्सकों ने इसका सुझाव दिया।’’

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!