इलेक्शन

Surat Lok Sabha Seat Result: लोकसभा में खुल गया बीजेपी का खाता, रिजल्ट से पहले ही सूरत सीट जीती BJP! बिना लड़े विपक्ष हो गया OUT

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 22, 2024, 03:53 PM IST

Surat Lok Sabha Seat Result: सूरत सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया था, जिसके बाद आज नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख थी। आखिरी समय में मुकेश दलाल के सामने खड़े एकमात्र निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

Image

सूरज सीट पर निर्विरोध जीती बीजेपी

Surat Lok Sabha Seat Result: लोकसभा चुनाव में बीजेपी का खाता खुल गया है। सूरत सीट पर बिना वोटिंग के ही बीजेपी जीत गई है। सूरत सीट से बीजेपी कैंडिडेट मुकेश दलाल ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। हालांकि इसकी औपराचिक घोषणा होनी अभी बाकी है।

सूरत सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का पर्चा खारिज

सूरत सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया था। सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी अपने तीन प्रस्तावकों में से एक को भी चुनाव अधिकारी के सामने पेश नहीं कर पाए, जिसके बाद उनका नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया गया। जिसके बाद आज नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख थी। दलाल और कुंभानी के अलावा, सूरत लोकसभा सीट के लिए आठ और दावेदार थे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्यारेलाल भारती वो आखिरी कैंडिडेट थे, जिन्होंने आखिरी समय में अपना पर्चा वापस ले लिया। जिसके बाद यहां सिर्फ बीजेपी कैंडिडेट ही बचे।

कांग्रेस भड़की, बीजेपी खुश

सूरत में भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल के निर्विरोध जीतने के बाद कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। वहीं बीजेपी का कहना है कि हमे अफसोस है कि मतदान नहीं हो पा रहा है, वरना हम 10 लाख लीड से जीतते। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने दलाल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी चुनाव पूर्व जीत लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की "ऐतिहासिक जीत की शुरुआत" है।

7 मई को गुजरात में चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुजरात की सभी 26 सीटों पर 7 मई को एक ही चरण में मतदान होना था, जिसमें से अब सूरज सीट को छोड़कर बाकी 25 सीटों पर 7 मई को मतदान होगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article