सड़कें बन रहीं मौत का पता: रोड एक्सीडेंट में 1.8 लाख मौतें, 66 फीसदी युवा

How many road accident deaths in India in 2025, How many road accidents in India: भारत में एक तरफ तेजी से सड़क नेटवर्क का विकास हो रहा है तो दूसरी ओर सड़क हादसों की संख्या भी खतरनाक होती जा रही है। रोज कहीं न कहीं, किसी ने किसी एक्सप्रेसवे, हाईवे, स्टेट हाईवे पर बड़े सड़क हादसे हो रहे हैं और दर्जनभर से ज्यादा लोग मारे जा रहे हैं। सड़क हादसों में मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की है। भारत का भविष्य हर रोज सड़क हादसों में दम तोड़ रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में हर साल 1.8 लाख लोग सड़क हादसों में मारे जा रहे हैं।

Authored by: शिशुपाल कुमारUpdated Dec 19 2025, 14:38 IST
भारत की सड़कों पर ‘अनदेखी जंग’ - Road accidents in India per yearImage Credit : Copilot/Canva01 / 07

भारत की सड़कों पर ‘अनदेखी जंग’ - Road accidents in India per year

भारत में सड़क हादसे अब किसी सामान्य दुर्घटना की श्रेणी में नहीं रहे, बल्कि एक राष्ट्रीय त्रासदी का रूप ले चुके हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में जो आंकड़े पेश किए, वे न सिर्फ चौंकाने वाले हैं बल्कि झकझोर देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि देश में हर साल होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में जितनी मौतें होती हैं, वह किसी युद्ध या कोविड महामारी से भी ज्यादा हैं।

भारत में हर साल कितने सड़क हादसे?-  How many road accidents in India 2025?Image Credit : Copilot/Canva02 / 07

भारत में हर साल कितने सड़क हादसे?- How many road accidents in India 2025?

भारत में हर वर्ष करीब 5 लाख सड़क हादसे होते हैं और इनमें लगभग 1.8 लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं। देश के प्रमुख राजमार्गों- जैसे नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं की संख्या सबसे अधिक रहती है।

सड़क हादसे में कितने युवाओं की मौत? What age group has the most road deaths?Image Credit : Copilot/Canva03 / 07

सड़क हादसे में कितने युवाओं की मौत? What age group has the most road deaths?

भारत में सड़क हादसों में कुल 1.8 लाख लोगों की मौत हर साल होती है, जिनमें से 66 प्रतिशत युवा होते हैं। इन युवाओं की उम्र 18 से 34 साल के बीच होती है।

सही इलाज पर बच सकती है 50 हजार जिंदगियां- How many deaths in road accidents are due to lack of treatment?Image Credit : Copilot/Canva04 / 07

सही इलाज पर बच सकती है 50 हजार जिंदगियां- How many deaths in road accidents are due to lack of treatment?

सड़क हादसों में हजारों की मौत सिर्फ इसलिए हो जा रही है, क्योंकि उन्हें सही समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। नितिन गडकरी की मानें तो अगर सड़क हादसे के घायलों को सही टाइम पर इलाज मिल जाए तो 50 हजार जिंदगियां बच सकती हैं।

सड़कें कब देंगी सुरक्षित जिंदगी? What is the government doing to prevent road accidents in India?Image Credit : Copilot/Canva05 / 07

सड़कें कब देंगी सुरक्षित जिंदगी? What is the government doing to prevent road accidents in India?

गडकरी ने माना कि सड़क ढांचा बेहतर करने और कड़े नियम लागू करने के बाद भी सरकार दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के लक्ष्य में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाई है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार राज्यों को अत्याधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है, ताकि दुर्घटना स्थल पर 10 मिनट के भीतर मदद पहुंच सके।

भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क- What is the rank of India road network 2025?Image Credit : Copilot/Canva06 / 07

भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क- What is the rank of India road network 2025?

भारत में लगभग 66.71 लाख किमी का सड़क नेटवर्क है, जो दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा है। भारत में यात्री और माल ढुलाई, दोनों में सड़क परिवहन ज़्यादा आगे है, जो देश के कुल यातायात (यात्री और माल) का लगभग 85% संभालता है। ऐसे में सड़क हादसों की ये संख्या काफी चिंताजनक है।

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होते हैं रोड एक्सीडेंट- Where do most road accidents occur in the world?Image Credit : Copilot/Canva07 / 07

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होते हैं रोड एक्सीडेंट- Where do most road accidents occur in the world?

WHO की रिपोर्ट के अनुसार हर साल सड़क हादसों की वजह से लगभग 1.19 मिलियन लोगों की मौत हो जाती हैं। 5-29 साल की उम्र के बच्चों और युवाओं के लिए सड़क दुर्घटनाएं मौत का सबसे बड़ा कारण हैं। दुनिया भर में सड़कों पर होने वाली 92% मौतें कम और मध्यम आय वाले देशों में होती हैं, जबकि इन देशों में दुनिया के लगभग 60% वाहन हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!