​श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बदल सकती है भारत की प्लेइंग 11, किसकी होगी एंट्री

शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में धमाकेदार शुरुआत की और पहला मैच 165 रन के अंतर से अपने नाम करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना देख रही टीम इंडिया के लिए राह आसान नहीं है। ऐसे में उसकी नजर सीरीज में 2-0 के अंतर से मेजबान श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर है। ऐसे में भारतीय टीम पहले टेस्ट की अपनी कमियों को दूर करके मैदान पर उतरना चाहेगी। ऐसे में टीम इंडिया की दूसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसी हो सकती है टीम इंडिया की 23 अगस्त से शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11?

Authored by: Navin ChauhanUpdated Aug 21 2026, 04:43 IST
​ओपनिंग में नहीं होगा बदलाव01 / 07

​ओपनिंग में नहीं होगा बदलाव

भारतीय टीम की सलामी जोड़ी में दूसरे टेस्ट के लिए कोई बदलाव नहीं होगा। टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी उतरेगी। राहुल तो फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन जायसवाल अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे। उनके ऊपर दूसर टेस्ट में बड़ी पारी खेलने का दबाव होगा।

पहले जैसा ही रहेगा मिडिल ऑर्डर02 / 07

पहले जैसा ही रहेगा मिडिल ऑर्डर

भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी एक बार फिर देवदत्त पडिक्कल, कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल संभालेंगे। दूसरे टेस्ट के लिए मिडिल ऑर्डर में भी कोई बदलाव भारतीय टीम में देखने को नहीं मिलेगा।​

जडेजा होंगे ऑलराउंडर03 / 07

जडेजा होंगे ऑलराउंडर

​भारतीय टीम में ऑलराउंडर की भूमिका एक बार फिर रवींद्र जडेजा संभालेंगे। उनके कंधों पर गेंदबाजी के साथ साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी करके रन बनाने की होगी।​

स्पिन गेंदबाजी में हो सकता है बदलाव04 / 07

स्पिन गेंदबाजी में हो सकता है बदलाव

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव दूसरे टेस्ट के लिए हो सकता है। कुलदीप यादव गॉल में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में कुल मिलाकर एक विकेट अपने नाम कर सके। पहली पारी में कुलदीप 65 रन देकर एक विकेट अपने नाम कर सके। वहीं दूसरी पारी में उनकी झोली में कोई विकेट नहीं आया। वहीं मानव सुथार ने पहली पारी में चार और दूसरी में 6 विकेट अपने नाम किए।​

सारांश जैन को मिल सकता है मौका05 / 07

सारांश जैन को मिल सकता है मौका

सारांश जैन को दूसरे टेस्ट के लिए कुलदीप यादव की जगह मौका मिल सकता है। 33 वर्षीय सारांश जैन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। सारांश मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने 54 प्रथमश्रेणी मैच में 27.30 के औसत से 188 विकेट चटकाए हैं। साथ ही उन्होंने 31.75 के औसत से 2223 रन भी बनाए हैं। शानदार स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ वो अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं जो बल्लेबाजी को गहराई भी देते हैं।​

सिराज और कृष्णा के कंधों पर होगा तेज गेंदबाजी का जिम्मा06 / 07

सिराज और कृष्णा के कंधों पर होगा तेज गेंदबाजी का जिम्मा

​दूसरे टेस्ट में भी भारतीय पेस अटैक की जिम्मेदारी प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की जोड़ी संभालेगी। तेज गेंदबाजी आक्रमण में कोई बदलाव नहीं होगा।​

भारत की संभावित प्लेइंग-1107 / 07

भारत की संभावित प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल(कप्तान), ऋषभ पंत(विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!