स्पोर्ट्स

Tennis Updates: रायबाकिना ने चोट के कारण बीच में सिनसिनाटी ओपन मैच छोड़ा, स्वियातेक सेमीफाइनल में पहुंचीं, अल्काराज़ फिट होकर यूएस ओपन के लिए तैयार

Tennis Latest Updates: एक तरफ जहां सिनसिनाटी ओपन में एलेना रायबाकिना के टखने की चोट के कारण पहले सेट से हट जाने से इगा स्वियातेक ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरी ओर खबर है कि दिग्गज पुरुष खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ फिट हो गए हैं और यूएस ओपन में खिताब बचाने उतरेंगे।

Image

टेनिस जगत की बड़ी सुर्खियां

Photo : AP

Tennis Updates: एलेना रायबाकिना के टखने की चोट के कारण पहले सेट से हट जाने से इगा स्वियातेक ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। जब दूसरे नंबर की खिलाड़ी रायबाकिना 1-4, 40-40 के स्कोर पर सर्व कर रही थीं, तब उन्होंने अपने बाएं टखने का इलाज कराने के लिए मेडिकल टाइमआउट लिया और कुछ ही क्षण बाद मैच से हट गई।

मौजूदा चैंपियन स्वियातेक ने सिनसिनाटी में अपने पिछले चार मुकाबलों में से प्रत्येक में कम से कम सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला से होगा। पेगुला ने अपनी हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा को 6-4, 2-6, 7-6 (4) से हराकर इस सत्र की अपनी 44वीं जीत दर्ज की, जो टूर में सबसे अधिक जीत है।

पुरुष वर्ग में फ्लेवियो कोबोली ने टॉमी पॉल को 2-6, 6-3, 6-4 से हराया। कोबोली सेमीफाइनल में 22 वर्षीय आर्थर फिल्स का सामना करेंगे। फिल्स ने थियागो अगस्टिन तिरांते को 6-3, 6-2 से पराजित किया।

फिट हुए अल्काराज़, US ओपन में खिताब बचाने को तैयार

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह यूएस ओपन के लोगो के सामने दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर का शीर्षक था ’चलिए शुरू करते हैं।’ सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्काराज़ अप्रैल से ही दाहिनी कलाई की चोट के कारण बाहर हैं। इस कारण वह फ्रेंच ओपन और विंबलडन में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। अल्काराज़ ने पिछले साल यूएस ओपन के फाइनल में यानिक सिनर को हराकर दूसरी बार यह टूर्नामेंट जीता था। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन भी जीता, लेकिन बार्सिलोना ओपन में अपना पहला मैच जीतने के बाद वह टूर्नामेंट से हट गए। खेल से बाहर रहने के बावजूद वह विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article