देश

कैसे काम करेगी दिल्ली सरकार, केजरीवाल के दोनों बड़े मंत्री जैन और सिसोदिया जेल में

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 28, 2023, 09:23 AM IST

Manish Sisodia News : दिल्ली सरकार का ज्यादातर काम मनीष सिसोदिया या फिर सतेंद्र जैन के हवाले था। दोनों अब जेल में है। बीजेपी इसी को लेकर तो आरोप लगाती है कि केजरीवाल इसलिए अब तक जेल नहीं गए क्योंकि उन्होंने बड़ी चालाकी से काम किया और कोई विभाग अपने पास नहीं रखा। दिल्ली सरकार में 33 विभाग है, इनमें 18 विभाग मनीष सिसोदिया को पास थे।

Manish Sisodia News : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर भी कानूनी शिकंजा कस गया है। शराब घोटाले में वह पांच दिनों की सीबीआई रिमांड में हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार के लिए यह दोहरा झटका है। जैन एवं सिसोदिया दोनों दिल्ली सरकार में अहम विभाग संभालते हैं लेकिन अब इन दोनों के जेल में जाने के बाद सरकार चलाने पर सवाल खड़े होने लगे हैं क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पास कोई विभाग नहीं रखा है।

सिसोदिया के पास 18 विभाग

दिल्ली सरकार का ज्यादातर काम मनीष सिसोदिया या फिर सतेंद्र जैन के हवाले था। दोनों अब जेल में है। बीजेपी इसी को लेकर तो आरोप लगाती है कि केजरीवाल इसलिए अब तक जेल नहीं गए क्योंकि उन्होंने बड़ी चालाकी से काम किया और कोई विभाग अपने पास नहीं रखा। दिल्ली सरकार में 33 विभाग है, इनमें 18 विभाग मनीष सिसोदिया को पास थे।

जो विभाग किसी के पास नहीं वे सिसोदिया के पास

सिसोदिया के पास, शिक्षा, वित्त, हेल्थ (सतेंद्र जैन के जेल जाने के बाद), उद्योग, पावर, शहरी विकास, सिंचाई, टूरिज्म, प्लानिंग, लैंड एंड बिल्डिंग, विजलेंस, आर्ट एंड कल्चर, लैंग्वेज, लेबर, रोजगार एवं पीडब्ल्यूडी विभाग हैं। इसके अलावा दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर ये साफ-साफ लिखा कि इन विभागों के अलावा वो सारे विभाग जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए हैं वो सारे मनीष सिसोदिया के पास हैं। देश में किसी और मंत्री के पास इतने मंत्रालय नहीं होंगे, जितने मंत्रालय मनीष सिसोदिया के पास थे।

तो गिरफ्तार होने की अगली बारी केजरीवाल की?

रिपोर्टों की मानें तो जांच में सीबीआई के हाथ ऐसे सबूत हाथ लगे हैं जो सिसोदिया के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा सकते हैं। अगर केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो क्या दिल्ली में सरकार गिर जाएगी। 170 मोबाइल जिन्हें नष्ट किया गया और एक कंप्यूटर जिसकी एक फाइल सीबीआई ने पाताल से निकाल ली, क्या उसमें ही केजरीवाल का भी कोई सच छिपा है।

5 दिन की रिमांड में सिसोदिया

अभी कुछ महीने जब गुजरात का चुनाव था और मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई के छापे पड़ रहे थे तो केजरीवाल कह रहे थे कि छापे पड़े हैं तो गुजरात में उनका वोट 4% बढ़ गया और मनीष सिसोदिया गिरफ्तार हो जाएंगे तो वोट 6% बढ़ जाएगा। लेकिन अब केजरीवाल इस तरह की बातें नहीं कर रहे हैं, क्योंकि कहीं कोई चुनाव नहीं है और सिसोदिया को सीबीआई ने पकड़ लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद सिसोदिया की 5 दिन की रिमांड भी सीबीआई को मिल गई है। इन 5 दिन में सीबीआई सिसोदिया से कौन सा सच जानना चाहती है। और सिसोदिया की तरफ से कोर्ट में कौन कौन सी दलीलें दी गई, जिससे खुद सिसोदिया पर ही और ज्यादा सवाल खड़े हो गए, आज आपको बताउंगा। लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोर्ट में कौन कौन सी दलीलें रखीं, जिसके सामने सिसोदिया के वकीलों की दलील नहीं चली।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article