देश

Hindi Samachar 9 अक्टूबर: उद्धव गुट ने चुनाव आयोग को भेजे तीन नाम, भागवत के जनसंख्या वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 08:08 PM IST

Hindi Samachar 9 October, 2022: भारत निर्वाचन आयोग ने अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे नीत दोनों गुटों द्वारा पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह का उपयोग करने पर पाबंदी लगा दी इसके बाद से नई कवायद शुरू हो गई है, पिछड़ों को लेकर वाल्मिकी जयंती पर बोले RSS चीफ- सिर्फ सिस्टम बनाने से नहीं होता, बदलना पड़ता है मन,यहां पढ़ें दिन भर की अहम खबरें।

Image

आज के प्रमुख एंव अहम समाचार

Photo : BCCL

Hindi Samachar 9 October: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने संघ प्रमुख के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा था कि देश को व्यापक जनसंख्या नियंत्रण नीति की आवश्यकता है। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सड़कों को साल 2024 से पहले अमेरिका (यूएसए) से भी अच्छा बनाया जाएगा। यह वादा वह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कर चुके हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक बड़े और फेमस सेंटौरस मॉल के तीसरी मंजिल पर रविवार को आग लग गई, यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-

Shivsena New Name: नाम-सिंबल की लड़ाई के बीच उद्धव गुट ने चुनाव आयोग को भेजे ये तीन नाम

भारत निर्वाचन आयोग ने अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे नीत दोनों गुटों द्वारा पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह का उपयोग करने पर पाबंदी लगा दी इसके बाद से नई कवायद शुरू हो गई है। शिवसेना ने जो तीन नाम सुझाए हैं उनमें पहला नाम- बालासाहेब ठाकरे, दूसरा नाम- शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे, तीसरा नाम- शिवसेना बालासाहेब प्रबोधंकर ठाकरे, सुझाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर-

पिछड़ों को लेकर वाल्मिकी जयंती पर बोले RSS चीफ- सिर्फ सिस्टम बनाने से नहीं होता, बदलना पड़ता है मन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चीफ मोहन भागवत ने पिछड़ों को लेकर वाल्मिकी जयंती पर कहा है कि सिर्फ सिस्टम बनाने से काम नहीं चलता है, बल्कि इसके लिए लोगों को अपना-अपना मन भी बदलना पड़ता है। रविवार (नौ अक्टूबर, 2022) को यूपी के कानपुर में उन्होंने कहा- समाज का कोई अंग दुख में है तो समाज सुख में नहीं रह सकता। हमें अच्छा होने के लिए समाज को भी अच्छा होने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर-

UP की सड़कें 2024 से पहले USA से भी अच्छी बनाएंगे, CM योगी से है वादा- नितिन गडकरी का ऐलान

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सड़कों को साल 2024 से पहले अमेरिका (यूएसए) से भी अच्छा बनाया जाएगा। यह वादा वह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कर चुके हैं। शनिवार (आठ अक्टूबर, 2022) को लखनऊ में इंडियन रोड कांग्रेस के 81वें अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा- उत्तर प्रदेश की सड़कों को 2024 से पहले अमेरिका से भी बेहतर बनाना है। इसके लिए मोदी सरकार आने वाले दिनों में यूपी के लिए पांच लाख करोड़ रुपए स्वीकृत करने जा रही है। पढ़ें पूरी खबर-

सबसे ज्यादा कंडोम कौन इस्तेमाल कर रहा...मुसलमान- मोहन भागवत के जनसंख्या वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने संघ प्रमुख के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा था कि देश को व्यापक जनसंख्या नियंत्रण नीति की आवश्यकता है। इस पलटवार के दौरान ओवैसी ने दावा किया कि मुसलमानों की जनसंख्या नहीं बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा कंडोम मुस्लिम ही इस्तेमाल कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर-

Pakistan: इस्लामाबाद के सेंटौरस मॉल में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहींपाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) के एक बड़े और फेमस सेंटौरस मॉल (Centaurus Mall) के तीसरी मंजिल पर रविवार को आग लग गई। देखते ही देखते इमारत के ऊपरी हिस्से में स्थित आवासीय अपार्टमेंट समेत अन्य मंजिलों में भी ये आग तेजी से फैल रही है। सेंटौरस मॉल को इस्लामाबाद के सबसे बड़े मॉल के रूप मे जाना जाता है और आज रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण मॉल में आज भीड़ बहुत थी। आग लगने के साथ ही भीड़ में अफरा-तफरी मच गई और जल्दी निकलने की होड़ लग गई। वहीं सोशल मीडिया में अब आग की लपटों का वीडियो वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर-

शादी के चार महीने बाद पैरेंट्स बने Nayanthara और Vignesh Shivan, एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) मां बन गई हैं। नयनतारा ने जुड़वा बेटों (Nayantha Twins) को जन्म दिया है। एक्ट्रेस के पति और फिल्म मेकर विग्नेश शिवन ने अपने सोशल मीडिया पर बच्चों के पैर की फोटो शेयर कर अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। गौरतलब है कि नयनतारा और विग्नेश शिवन ने इसी साल नौ जून को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के चार महीने बाद ये कपल पैरेंट्स बन गया है। पढ़ें पूरी खबर-

भारत बनाम साउथ अफ्रीका 2nd ODI, LIVE क्रिकेट स्कोर: अय्यर-किशन से गेंदबाज पस्‍त, भारत का स्‍कोर 177/2(भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज रांची के जेएससीए क्रिकेट स्‍टेडियम में तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे खेला जा रहा है। शिखर धवन के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम के लिए आज का मुकाबला 'करो या मरो' की स्थिति का है क्‍योंकि लखनऊ में खेले गए पहले वनडे में उसे 9 रन की शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। पढ़ें पूरी खबर-

UP: हृदयविदारक...रेप के बाद जब गर्भवती हुई मासूम तो बहला-फुसलाकर ले गई आरोपी की मां, जिंदा जला दिया

यूपी के मैनपुरी में एक हृदयविदारक घटना सामने है। एक नाबालिग लड़की जब रेप के बाद गर्भवती हो गई तो उसे आरोपियों ने जिंदा जला दिया। पीड़िता बुरी तरह से झुलस गई है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार तीन महीने पहले इसी गांव के रहने वाले आरोपी ने मासूम के साथ बलात्कार किया था। जिसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई। पढ़ें पूरी खबर-
रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article