
IND vs SA, 2nd Odi Highlights: श्रेयस अय्यर के शतक से भारत की 'स्पेशल जीत', प्रोटियाज से हिसाब बराबर
IND vs SA, 2nd Odi Highlights: श्रेयस अय्यर (113*) और इशान किशन (93) की उम्दा पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने रविवार को रांची में खेले गए दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया। भारत ने 25 गेंदें शेष रहते सात विकेट से जीत दर्ज की। भारत के लिए यह जीत विशेष रही क्योंकि उसने दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख टीम को करारी शिकस्त दी। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 278 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 45.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।अय्यर के साथ संजू सैमसन (30*) नाबाद लौटे। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-1 की बराबरी की। अब दोनों टीमों के बीच मंगलवार को निर्णायक मुकाबला नई दिल्ली में खेला जाएगा।