क्राइम

UP: हृदयविदारक...रेप के बाद जब गर्भवती हुई मासूम तो बहला-फुसलाकर ले गई आरोपी की मां, जिंदा दिया जला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 06:42 PM IST

लड़की की मां ने आरोप लगाया कि तीन महीने पहले उसी गांव में रहने वाले अभिषेक ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया था, लेकिन पीड़िता ने अपने परिवार के सामने पहले अपनी आपबीती नहीं बताई थी। बाद में उसे आरोपियों ने ले जाकर जला दिया। पीड़िता बुरी तरह से झुलस गई है।

Image

गर्भवती रेप पीडि़ता को जिंदा जलाया

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • रेप के बाद गर्भवती हो गई थी नाबालिग मासूम
  • मुख्य आरोपी समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज
  • रेप के बाद लड़की ने घरवालों को नहीं बताई थी आपबीती

यूपी के मैनपुरी में एक हृदयविदारक घटना सामने है। एक नाबालिग लड़की जब रेप के बाद गर्भवती हो गई तो उसे आरोपियों ने जिंदा जला दिया। पीड़िता बुरी तरह से झुलस गई है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार तीन महीने पहले इसी गांव के रहने वाले आरोपी ने मासूम के साथ बलात्कार किया था। जिसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई। लड़की ने रेप की बात अपने घरवालों को डर से नहीं बताई। एक बार जब लड़की के पेट में दर्द हुआ और उसकी मां जब डॉक्टर के पास ले गई तो रेप के बारे में खुलासा हुआ।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि तीन महीने पहले उसी गांव में रहने वाले अभिषेक ने उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया था, लेकिन पीड़िता ने अपने परिवार के सामने अपनी आपबीती नहीं बताई। बाद में, लड़की ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की और पता चला कि वह गर्भवती थी। जिसके बाद पंचायत को सूचित किया गया था। 6 अक्टूबर को पंचायत की बैठक में तय हुआ कि लड़की और आरोपी की शादी कराई जाएगी।

इसके बाद आरोपी की मां पीड़िता को अपने घर ले गई। उसने लड़की की मां से कहा कि वो अपने बेटे से पीड़िता की शादी करवाएगी। जिसके बाद लड़की को अपने घर में ले जाकर उस पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया। इस घटना में लड़की बुरी तरह से झुलस गई है।

गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उसे सैफई रेफर कर दिया गया। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 376 और पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article