देश

Shivsena New Name: नाम-सिंबल की लड़ाई के बीच उद्धव गुट ने चुनाव आयोग को भेजे ये तीन नाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 04:06 PM IST

Uddhav faction party name: शिवसेना पार्टी के नाम और सिंबल को लेकर जारी लड़ाई के बीच उद्धव ठाकरे गुट ने पार्टी के लिए चुनाव आयोग को तीन नाम भेजे हैं।

Image

'दोनों गुटों को 'शिवसेना के नाम और तीर-कमान' के उपयोग की अनुमति नहीं'

KEY HIGHLIGHTS
शिवसेना ने जो तीन नाम सुझाए हैं उनमें पहला नाम-बालासाहेब ठाकरे
दूसरा नाम-शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे
तीसरा नाम-शिवसेना बालासाहेब प्रबोधंकर ठाकरे है

Uddhav faction new party name: भारत निर्वाचन आयोग ने अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे नीत दोनों गुटों द्वारा पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह का उपयोग करने पर पाबंदी लगा दी इसके बाद से नई कवायद शुरू हो गई है।

शिवसेना ने जो तीन नाम सुझाए हैं उनमें पहला नाम- बालासाहेब ठाकरे, दूसरा नाम- शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे, तीसरा नाम- शिवसेना बालासाहेब प्रबोधंकर ठाकरे, सुझाए गए हैं।

गौर हो कि उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के गुट ने निर्वाचन आयोग द्वारा दोनों गुटों पर पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह 'तीर-कमान' के उपयोग पर पाबंदी लगाए जाने को 'अन्याय' बताया है।गौरतलब है कि जून में शिवसेना के दो फाड़ होने के बाद ठाकरे और एकनाथ शिंदे नीत, दो गुट खुद को असली शिवसेना बताते हुए 'पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह' के उपयोग की अनुमति मांग रहे हैं।

'दोनों गुटों को 'शिवसेना के नाम और तीर-कमान' के उपयोग की अनुमति नहीं'

हालांकि, अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले शनिवार को एक अंतरिम आदेश में निर्वाचन आयोग ने कहा कि इस चुनावों में दोनों गुटों को 'शिवसेना के नाम और तीर-कमान' के उपयोग की अनुमति नहीं है। ठाकरे के वफादार महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अम्बादास दानवे ने कहा कि निर्वाचन आयोग को उपचुनाव के लिए अंतरिम आदेश जारी करने के स्थान पर समेकित फैसला लेना चाहिए था।

'हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम सच के साथ हैं। सत्यमेव जयते!'

उन्होंने कहा, 'यह अन्याय है।'शिवसेना के नेता व पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद शिंदे गुट पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने ट्वीट किया, 'खोखेवाले गद्दारों के शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह फ्रीज कराने की शर्मनाक हरकत की है।'उन्होंने कहा, 'हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम सच के साथ हैं। सत्यमेव जयते!'आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हरिबंश राय बच्चन की प्रसिद्ध कविता 'अग्निपथ' भी पोस्ट की है।
रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article