दुनिया

Pakistan: इस्लामाबाद के सेंटौरस मॉल में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 06:43 PM IST

Pakistan: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सेंटौरस मॉल में रविवार के दिन आग लग गई। कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के शोरूम इस मॉल मे स्थित है। आग लगने के बाद पूरे मॉल में लोगों की भगदड़ मच गई है।

Image

इस्लामाबाद के सेंटौरस मॉल में लगी भीषण आग।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. इस्लामाबाद के फेमस सेंटौरस मॉल में लगी आग
  2. मॉल के तीसरे फ्लोर के दुकान में लगी आग
  3. आग लगने के कारणों का नहीं चला अभी तक पता

Pakistan: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) के एक बड़े और फेमस सेंटौरस मॉल (Centaurus Mall) के तीसरी मंजिल पर रविवार को आग लग गई। देखते ही देखते इमारत के ऊपरी हिस्से में स्थित आवासीय अपार्टमेंट समेत अन्य मंजिलों में भी ये आग तेजी से फैल रही है। सेंटौरस मॉल को इस्लामाबाद के सबसे बड़े मॉल के रूप मे जाना जाता है और आज रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण मॉल में आज भीड़ बहुत थी। आग लगने के साथ ही भीड़ में अफरा-तफरी मच गई और जल्दी निकलने की होड़ लग गई। वहीं सोशल मीडिया में अब आग की लपटों का वीडियो वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के फेमस सेंटौरस मॉल में लगी आग

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, पर फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने के कारण आग तेजी से फैलती जा रही है। इमारत की तीसरी मंजिल से लगी आग ऊपरी हिस्से तक भी पहुंच रही है, जहां आवासीय अपार्टमेंट स्थित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मॉल के मोनाल रेस्तरां मे सबसे पहले आग की लपटें सामने आई, जिससे पूरा फूड कोर्ट आग की लपटों में घिर गया।

आग लगने के कारणों का नहीं चला अभी तक पता

फिलहाल लोगों को निकालने की प्रक्रिया चल रही है और बड़ी संख्या में लोगों को पहले ही इमारत से बाहर निकाला जा चुका है। वहीं आग की भीषण गर्मी के कारण छत के शीशे का सामान नीचे गिरने लगा है। जिला आयुक्त इस्लामाबाद के अनुसार स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए नौसेना के दमकलकर्मियों समेत सभी एजेंसियों को तलब किया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

(अमित साहू की रिपोर्ट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article