देश

Hindi Samachar 6 अक्टूबर: उदित ने ट्वीट कर किया महामहिम का अपमान,भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 07:53 PM IST

Hindi Samachar 6 October, 2022: अमेरिका में जिस सिख परिवार का अपहरण हो गया था, अब उनकी लाश मिली है। इसमें एक आठ साल की बच्ची भी शामिल है। आज टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है, यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-

Image

आज के प्रमुख समाचार और खबरें

Hindi Samachar 6 October: एक तरफ कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकाल रही है वहीं उसके कुछ नेता ऐसे हैं जो अपनी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। इनमें एक नाम है उदित राज का, जो अक्सर विवादित बयानों के लिए मशहूर है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को जब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हो अपने पुत्र राहुल गांधी के साथ करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलीं तो इस दौरान कई बार मां और बेटे के प्रेम की झलक देखने को मिली। पदयात्रा के दौरान की माता और पुत्र के स्नेह से जुड़ी कई तस्वीरों को कांग्रेस के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर साझा भी किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत के दशहरे के मौके पर जनसंख्या पर दिया गया बयान चर्चा में हैं। उन्होंने इस मौके पर भारत के लिए एक समग्र जनसंख्या नीति को जरूरी बताया है, यहां पढ़ें दिन भर की अहम खबरें-

'द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले' उदित राज ने ट्वीट कर किया महामहिम का अपमान

एक तरफ कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकाल रही है वहीं उसके कुछ नेता ऐसे हैं जो अपनी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। इनमें एक नाम है उदित राज का, जो अक्सर विवादित बयानों के लिए मशहूर है। उदित राज (Udit Raj) ने देश की पहली दलित महिला राष्ट्रपति Droupadi Murmu को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं । खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा।' पढ़ें पूरी खबर-

भारत जोड़ो यात्रा: एक किमी की पदयात्रा में मां-बेटे के प्रेम की दिखी झलक

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को जब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हो अपने पुत्र राहुल गांधी के साथ करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलीं तो इस दौरान कई बार मां और बेटे के प्रेम की झलक देखने को मिली। पदयात्रा के दौरान की माता और पुत्र के स्नेह से जुड़ी कई तस्वीरों को कांग्रेस के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर साझा भी किया।पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उनके परिवार के असर वाले क्षेत्र मांड्या में राहुल गांधी और अन्य भारत यात्रियों ने सुबह के समय पदयात्रा आरंभ की तो उनके साथ सोनिया गांधी भी पैदल चलीं। पढ़ें पूरी खबर-

अगले साल आबादी मे चीन को पीछे छोड़ देगा भारत ! जनसंख्या पर भागवत के बयान के बीच जानें हकीकत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत के दशहरे के मौके पर जनसंख्या पर दिया गया बयान चर्चा में हैं। उन्होंने इस मौके पर भारत के लिए एक समग्र जनसंख्या नीति को जरूरी बताया है। जिसमें उनका आशय ऐसी नीति से है जो सभी धर्मों, संपद्रायों पर समान रूप से लागू हो। जिसमें धर्म आधारित जनसंख्या के 'असंतुलन' का मामला नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उनके बयान के आने के बाद से ही उस प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर-

जिस सिख परिवार का अमेरिका में हुआ था अपहरण, अब मिली सभी की लाश; 8 साल की बच्ची की भी हत्या!

अमेरिका में जिस सिख परिवार का अपहरण हो गया था, अब उनकी लाश मिली है। इसमें एक आठ साल की बच्ची भी शामिल है। सोमवार को इस परिवार का अपहरण किया गया था। इनकी गाड़ी बीच रास्ते पर जली मिली थी। पढ़ें पूरी खबर-

भारत बनाम साउथ अफ्रीका 1st ODI: भारत को लगा पहला झटका, नहीं चला गिल का बल्लाआज टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों की लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में शिखर धवन भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की बागडोर टेंबा बावुमा के पास है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की यह आखिरी सीरीज है। भारत के वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल मुख्य खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका दरम्यान कुल 87 वनडे खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 35 और दक्षिण अफ्रीका ने 49 मैचों में जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर-

रावण नहीं कर्ण है सैफ अली खान का ड्रीम रोल, आदिपुरुष के बाद महाभारत में करना चाहते हैं काम

फिल्म आदिपुरुष में सैफ अली खान रावण के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर (Adipurush teaser) रिलीज होने के बाद रावण के लुक की काफी आलोचना की जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर आदिपुरुष के बायकॉट करने की मांग की जा रही है। अब सैफ अली खान ने बताया कि वह आदिपुरुष के बाद महाभारत पर आधारित फिल्म में काम करना चाते हैं। इस फिल्म में वह कर्ण का रोल निभाना चाहते हैं। सैफ अली खान के मुताबिक वह साल 1999 से अजय देवगन से इस बारे में बात कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर-
रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित