दुनिया

जिस सिख परिवार का अमेरिका में हुआ था अपहरण, अब मिली सभी की लाश; 8 साल की बच्ची की भी हत्या!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 08:11 PM IST

पीड़ित सिख परिवार मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के हरसी पिंड का रहने वाला है। सिख परिवार के चार सदस्यों का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन परिवार का उस समय कुछ पता नहीं चला था। जिसके बाद अब लाश मिलने की खबर आई है।

अमेरिका में जिस सिख परिवार का अपहरण हो गया था, अब उनकी लाश मिली है। इसमें एक आठ साल की बच्ची भी शामिल है। सोमवार को इस परिवार का अपहरण किया गया था। इनकी गाड़ी बीच रास्ते पर जली मिली थी।

परिवार की पहचान 8 महीने की आरोही ढेरी, उसकी 27 वर्षीय मां जसलीन कौर, उसके 36 वर्षीय पिता जसदीप सिंह और उसके 39 वर्षीय चाचा अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।

अपहरण के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था। संदिग्ध इस परिवार का एटीएम इस्तेमाल कर रहा था। आरोपी ने सुसाइड भी करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस संदिग्ध ने पुलिस को कुछ भी नहीं बताया था।

इसी बीच जांच जारी थी कि एक जगह पुलिस को लाश मिलने की खबर मिली। जिसके बाद एक बगीचे में इस परिवार की लाश मिली है। इनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पीड़ित परिवार मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला है। मृतक के माता-पिता यहीं रहते हैं, हाल ही में ये अमेरिका से लौटे थे और तीर्थयात्रा के लिए उत्तराखंड निकल गए थे। जैसे ही बेटे के अपहरण की खबर उन्हें मिली, वो यात्रा छोड़ वापस लौट गए और अमेरिका के लिए निकल गए।

कहा जा रहा है कि इस परिवार को बंदूक की नोक पर किडनैप किया गया था। जब उनका अपहरण किया गया तब उनके साथ वो आठ साल की बच्ची भी थी, जिसकी लाश भी इस परिवार के साथ मिली है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article