तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा पर 'सनातन धर्म' पर उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। उदयनिधि स्टालिन ने 'सनातन धर्म' पर दिए अपने बयानों के विवादों पर चुप्पी तोड़ी है और अपनी बात रखी है।
वहीं कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा- दादा जी का नाम 'करूणानिधि' स्वयं भगवान राम का पर्यायवाची है और पोता पूछ रहा है कि सनातन धर्म क्या है ?
उदयनिधि स्टालिन ने अपने पहले के बयान के कारण हुए हंगामे का जवाब दिया गौर हो कि उन्होंने सनातन धर्म की तुलना मच्छरों, डेंगू, मलेरिया, बुखार और कोरोना से की थी और इसके उन्मूलन का आह्वान किया था।
भारी विरोध का सामना करने पर उदयनिधि स्टालिन ने कहा, 'किसी बाबा ने 5-10 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी। फिलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है और मुझे कोर्ट पर भरोसा है। मुझसे अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा गया, लेकिन मैंने कहा कि मैं माफी नहीं मांग सकता। मैंने कहा कि मैं स्टालिन का बेटा, करुणानिधि का पोता हूं और मैं केवल उनको फॉलो करूंगा और उनकी विचारधारा का समर्थन कर रहा था।'
