क्रिकेट

India Playing XI: वैभव को नहीं मिलेगा मौका, टी20 में बदल जाएगी टीम- जानें कैसी होगी पहले मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन

India Playing XI: वनडे सीरीज के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज की टीम टी20 सीरीज में भिड़ेगी। पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में भारत की अंतिम ग्यारह कैसी हो सकती है।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज (साभार-x)

India Playing XI: वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद अब बारी फटाफट क्रिकेट यानी टी20 की है। 5 मैच की यह टी20 सीरीज 6-17 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। लेकिन इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की पूरी टीम लगभग बदल जाएगी। विराट-कोहली और गिल के अलावा कई अन्य खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। पहला टी20 मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन सवाल है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है। चलिए जानते की कोशिश करते हैं कि प्लेइंग इलेवन में किसे मिलेगा मौका?

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका

एशियन गेम्स में वीवीएल लक्ष्मण कोच थे, जिन्होंने वैभव के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई थी, लेकिन अब गंभीर की कोचिंग शुरू होगी और एकबार फिर प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी की जगह मुश्किल लग रही है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा का भी यही मानना है। उनके अनुसार पहले टी20 मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करते नजर आएंगे।

नंबर तीन से पांच में कौन-कौन

नंबर तीन पर ईशान किशन खेलेंगे जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर अपने फेवरेट पोजीशन यानी नंबर 4 पर खेलेंगे। नंबर 5 पर उप-कप्तान तिलक वर्मा खेलते नजर आएंगे। एशियन गेम्स में ईशान किशन और तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था। उम्मीद है वह यहां भी इसको जारी रख पाएंगे।

प्लेइंग इलेवन में 3 ऑलराउंडर

गौतम गंभीर ने जबसे कोचिंग संभाली है, उनकी सोच रही है कि टी20 में नंबर 8 तक बल्लेबाजी रहे। यही कारण है कि प्लेइंग इलेवन में 3 ऑलराउंडर खेलते नजर आएंगे। शिवम दुबे के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा।

अर्शदीप के नेतृत्व में तेज गेंदबाजी

टी20 टीम में जसप्रीत बुमराह नहीं हैं। ऐसे में अर्शदीप के नेतृत्व में भारत की तेज गेंदबाजी रहेगी। उनके अलावा प्रिंस यादव और मयंक यादव को मौका मिल सकता है। स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव को मिल सकती है।

पहले टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article