शहर

बदल गया भदोही का नाम, अब 'संत रविदास नगर' से जाना जाएगा जिला, सीएम योगी ने किया ऐलान

Bhadohi Name Change: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भदोही जिले का नाम बदलकर 'संत रविदास नगर' करने की घोषणा की। भदोही में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने नए नाम का ऐलान करते हुए कहा कि अब जिले की पहचान इसी नाम से होगी।

Image

Bhadohi Name Change

Bhadohi Name Change: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घोषणा की कि भदोही जिले को अब 'संत रविदास नगर' के नाम से जाना जाएगा। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में नाम की घोषणा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अब हमारा भदोही जिला 'संत रविदास नगर' के नाम से जाना जाएगा।" मुख्यमंत्री भदोही में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 112 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

संत रविदास को सम्मान देने के लिए लिया गया फैसला

भदोही में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के नाम को लेकर बड़ा ऐलान किया। विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत रविदास के विचारों, शिक्षाओं और समाज के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब सरकारी कामकाज और प्रशासनिक दस्तावेजों में भदोही की पहचान 'संत रविदास नगर' के नाम से होगी।

सबसे पहले मायावती सरकार ने बदला था जिले का नाम

गौरतलब है कि, भदोही के नाम को लेकर पहले भी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक फैसले होते रहे हैं। मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी सरकार के दौरान जिले का नाम बदलकर 'संत रविदास नगर' रखा गया था। कुछ सालों तक प्रशासनिक स्तर पर जिले की पहचान इसी नाम से रही।

अखिलेश यादव ने फिर किया भदोही नाम

बाद में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साल 2014 में जिले का नाम फिर बदलकर 'भदोही' कर दिया। अब भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर जिले को 'संत रविदास नगर' के नाम से पहचान देने की घोषणा की है। इस फैसले के साथ जिले के नाम को लेकर पुराना राजनीतिक बदलाव एक बार फिर सामने आया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article