स्पोर्ट्स

Asian Games: तीरंदाजी में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, 75 साल के इतिहास में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल

Asian Games 2026: 1951 में जब एशियन गेम्स की शुरुआत हुई थी तब तीरंदाजी इसका हिस्सा भी नहीं थी। तीरंदाजी 1978 में एशियन गेम्स में शामिल हुई और तब से भारत लगातार इसमें मेडल जीतता आया है, लेकिन एक एडिशन में 5 गोल्ड का आंकड़ा भारत ने इससे पहले कभी नहीं छुआ था।

Image

कुमकुम मोहोद (फोटो साभार- @mygovindia)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में भारतीय तीरंदाजी ने सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। 1951 में दिल्ली में हुए पहले एशियन गेम्स से लेकर आइची-नागोया 2026 तक भारत ने पहली बार तीरंदाजी में एक ही गेम्स में 5 गोल्ड मेडल जीते हैं। भारतीय तीरंदाजों ने इस बार 10 में से 9 इवेंट में पोडियम फिनिश किया। जिसमें 5 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। यह हांगझोउ 2023 के रिकॉर्ड की बराबरी भी हैं, लेकिन तब भारतीय टीम ने तीन गोल्ड मेडल जीते थे।

17 साल की कुमुद ने रचा इतिहास

1951 में जब एशियन गेम्स की शुरुआत हुई थी तब तीरंदाजी इसका हिस्सा भी नहीं थी। तीरंदाजी 1978 में एशियन गेम्स में शामिल हुई और तब से भारत लगातार इसमें मेडल जीतता आया है, लेकिन एक एडिशन में 5 गोल्ड का आंकड़ा भारत ने इससे पहले कभी नहीं छुआ था। इस ऐतिहासिक अभियान की चेहरा 17 साल की कुमकुम मोहोद बनीं। अमरावती की कुमकुम ने वह कर दिखाया जो 75 साल में कोई भारतीय नहीं कर पाया था। उन्होंने रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा।

कुमुद ने ओलंपिक का भी कटाया टिकट

एशियन गेम्स में रिकर्व व्यक्तिगत में भारत का इससे पहले इकलौता मेडल 2010 में तरुणदीप राय का सिल्वर था। कुमकुम ने फाइनल में कोरिया की ओह येजिन को शूट-ऑफ में 10 बनाम 8 से हराया। मुकाबला 5-5 से बराबर था। इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड चैंपियन कांग चाययोंग को 6-3 और सेमी में चीन की झू जिंगयी को 6-2 से हराया था। इस गोल्ड के साथ ही उन्होंने LA 2028 ओलंपिक के लिए कोटा भी पक्का किया। कुमकुम ने इस गेम्स में कुल 3 मेडल जीते। जिसमें व्यक्तिगत गोल्ड, महिला रिकर्व टीम गोल्ड और धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिक्स्ड टीम सिल्वर मेडल शामिल है।

वर्ल्ड नंबर-1 धीरज ने किया निराश

पुरुष रिकर्व में वर्ल्ड नंबर-1 धीरज बोम्मादेवरा सेमीफाइनल में कोरिया के ली वूसोक से हारे, जबकि नीरज चौहान जापान के जुन्या नाकानिशी से हारे। ब्रॉन्ज मेडल मैच में नीरज ने धीरज को हराकर कांस्य जीता। भारत ने सभी 5 रिकर्व इवेंट में मेडल जीते। कंपाउंड में चिकिथा तनिपर्थि ने इतिहास रचा। उन्होंने ज्योति वेन्नम और प्रिथिका प्रदीप के साथ महिला टीम में चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड जीता और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। फिर साहिल जाधव के साथ मिक्स्ड टीम में कोरिया को हराकर दूसरा गोल्ड और LA 2028 में कंपाउंड मिक्स्ड टीम का पहला ओलंपिक कोटा दिलाया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article