देश

मिल गई सोने की रामचरित मानस, गायब होने का किया गया था दावा! 5 करोड़ रुपये में हुई थी तैयार

Gold Ramcharitmanas: सोने की राम चरितमानस मिल गई है। पहले इसके गायब होने का दावा किया गया था। राम मंदिर चंदा चोरी मामले के बीच यह आरोप काफी बड़ा था।

Image

श्री राम जन्मभूमि परिसर में मिली सोने की राम चरित मानस

Gold Ramcharitmanas: अयोध्या से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। अयोध्या राम मंदिर को दान की गई सोने की रामचरित मानस मिल गई है। दावा किया जा रहा कि कि सोने की रामचरित मानस भी गायब हो गई है, उसका पता नहीं चल रहा है। लेकिन अब जो जानकारी सामने आ रही है, उससे यह पता चला है कि राम मंदिर परिसर में ही सोने की रामचरित मानस है। इसका फोटो भी सामने आया है। राम मंदिर चंदा चोरी केस के बाद इस दावे से सनसनी मच गई थी।

पत्नी और मां के गहनों से बनवाएं थे सोने की रामचरित मानस

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव एस लक्ष्मी नारायण ने लगाया आरोप लगाया था कि उनकी ओर से दान की गई सोने की रामचरित मानस का अता-पता नहीं है। उसकी रसीद उन्हें नहीं मिली है। उन्होंने चंपत राय को रामचरित मानस दी थी। उनका कहना था कि यह सोने की रामचरित मानस 5 करोड़ रुपये में तैयार की गई थी। जो उन्होंने अपनी पत्नी और मां के गहने पिघलाकर तैयार करवाया था।

4 किलो सोने का हुआ है इस्तेमाल

करीब 155 किलोग्राम वजनी और 1000 पन्नों के इस अद्भुत ग्रंथ को बनाने में 4 किलोग्राम शुद्ध सोने और 151 किलोग्राम तांबे का अनूठा समन्वय किया गया है, जिसके तहत इसके प्रत्येक पृष्ठ पर 24 कैरेट सोने की चमचमाती परत चढ़ाई गई है और मजबूती के लिए हर पन्ने पर 3 किलोग्राम तांबे का उपयोग हुआ है।

राम मंदिर चंदा चोरी से मचा है बवाल

सोने की रामचरित मानस गायब होने की खबर तब आई, जब राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले पर पहले से ही हंगामा मचा है। आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा और गोपाल राव सवालों के घेरे में हैं। इन पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

UP: एक साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे BJP के सभी 8 उम्मीदवार, नौवां प्रत्याशी भी उतार सकती है भगवा पार्टी

UP: एक साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे BJP के सभी 8 उम्मीदवार, नौवां प्रत्याशी भी उतार सकती है भगवा पार्टी

'अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा', हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर

'अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा', हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

Bypoll Elections: 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

Bypoll Elections: 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले