देश

Dhananjay Singh: जौनपुर अभिनव सिंघल अपहरण केस में पूर्व MP पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 7 साल की सजा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 6, 2024, 04:56 PM IST

Dhananjay Singh sentence: यूपी में जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह को नमामि गंगे योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर के किडनैपिंग केस में 7 साल की सजा हुई है।

Image

अपहरण केस में पूर्व MP पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 7 साल की सजा

Ex MP Dhananjay Singh News in Hindi:जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह को नमामि गंगे योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल के किडनैपिंग केस में 7 साल की सजा हुई है, साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा है, इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनाई सजा, रंगदारी और अपहरण के मामले में सजा सुनाई गई है वहीं कोर्ट ने फैसला सुनाने से पहले धनंजय सिंह की भी दलील सुनी।

गौर हो कि इससे एक दिन पहले यानी 5 मार्च को जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह जौनपुर के अभिनव सिंघल अपहरण केस में दोषी करार दिए गए हैं नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल का अपहरण कराने, रंगदारी मांगने, षड्यंत्र तथा गालियां और धमकी देने के मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह व उनके सहयोगी संतोष को दोषी करार दिया गया था।

ये है नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल अपहरण मामला

गौर हो कि मुजफ्फरनगर निवासी जौनपुर के नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने मई 2020 को लाइन बाजार थाने में अपहरण, रंगदारी मांगने व अन्य धाराओं में धनंजय सिंह व उनके साथी संतोष विक्रम पर प्राथमिकी दर्ज कराया था आरोप था कि संतोष दो साथियों के साथ वादी का अपहरण कर पूर्व सांसद के आवास पर ले गए थे वहां धनंजय सिंह पिस्टल लेकर आए और गालियां देते हुए वादी को कम गुणवत्ता वाली सामग्री की आपूर्ति करने के लिए दबाव बनाया था और इंकार करने पर धमकी देते हुए रंगदारी मांगी थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!