देश

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बताया कि वो पांचवीं तक ही क्यों पढ़ीं, ननिहाल की यात्रा पर हो गईं भावुक

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 22, 2023, 07:07 PM IST

Former Bihar CM Rabri Devi News: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने ननिहाल की यात्रा के दौरान भावुक हो गईं, उन्होंने अपनी कम पढ़ाई के बारे में खुलासा किया कि क्या वजह थी।

Image

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने ननिहाल की यात्रा के दौरान भावुक हो गईं

बिहार के प्रथम महिला मुख्यमंत्री रहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने आज पहली बार मीडिया को बताया कि वें पांचवीं तक ही क्यों पढ़ीं गोपालगंज पहुंचने के बाद अपनी मायके सेलार कला में राजद सुप्रीमो के साथ पहुंची राबड़ी देवी को स्कूल की पुरानी यादें खींच लाई जिस स्कूल में राबड़ी देवी ने बचपन की पढ़ाई-लिखाई की उस स्कूल में राबड़ी देवी पहुंची और छात्राओं से बातचीत करते हुए शिक्षिका की भूमिका में नजर आईं।

राबड़ी देवी ने भावुक होकर कहा कि जब हमारी बचपन थी जब गांव में स्कूल पांचवीं कक्षा तक हीं थीं...बेटियों को लोग स्कूल में पढ़ने के लिए नहीं भेजते थें राबड़ी देवी ने कहा कि मेरी पढ़ाई पांचवीं तक हुई आगे के कक्षा की स्कूल गांव में नहीं थी राबड़ी देवी ने कहा कि जब बिहार के सीएम बनें, तो सेलार कला में राबड़ी देवी बालिका प्लस-टू स्कूल का निर्माण करवाया

'आज बेटियों को प्लस-टू स्कूल में पढ़ते देख खुशी हो रही है'

आज बेटियों को प्लस-टू स्कूल में पढ़ते देख खुशी हो रही है राबड़ी देवी के साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके बड़े बेटे मंत्री तेज प्रताप यादव भी थें राबड़ी देवी ने कहा कि छात्राओं ने उर्दू और संस्कृत विषय के शिक्षक की डिमांड की है इसके लिए शिक्षा विभाग को निर्देश दिया जाएगा साथ ही दो अतिरिक्त कमरा और कंप्यूटर क्लास भी बनवाया जाएगा।

'बचपन से राबड़ी देवी मिलनसार थीं सभी को साथ लेकर चलती थीं '

वहीं, राबड़ी देवी के क्लास साथी सेलार कला के रहनेवाले मंसूर अली ने कहा कि बचपन से राबड़ी देवी मिलनसार थीं सभी को साथ लेकर चलती थीं आज अपने घर उनको देखकर खुशी की अनुभूति महसूस हो रही है इससे पहले लालू प्रसाद और राबड़ी देवी का छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article