देश

तमिलनाडु के अस्पताल में लगी भीषण आग, लिफ्ट में दम घुटने से छह की मौत

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में गुरुवार को एक निजी अस्पताल में भीषण आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार, निजी अस्पताल से कम से कम 29 मरीजों को डिंडीगुल सरकारी अस्पताल में भेजा गया।

Image

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी।

Photo : Times Now Digital

Tamilnadu Fire: तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में गुरुवार को एक प्राइवेट अस्पताल में आग लगने से एक नाबालिग समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सभी छह लोग लिफ्ट में बेहोशी की हालत में मिले। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दम घुटने से छह लोगों की मौत

अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई और अस्पताल के लगभग 30 मरीजों को बाहर निकालने के बाद अग्निशमन तथा बचाव दल को वे लोग लिफ्ट के अंदर मिले। अधिकारियों ने बताया कि बाहर निकाले गए मरीजों को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

पुलिस ने शुरुआती जांच का हवाला देते हुए कहा कि सभंवत: आग ‘शॉर्ट सर्किट’ के कारण लगी। घटना के वीडियो में इमारत में आग तथा वहां से धुआं निकलते देखा गया। साथ ही इसमें दिखा कि आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को लगाया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article