देश

स्पष्ट रूप से नहीं कहा कि मध्यस्थता में अमेरिका की भूमिका नहीं थी- जयशंकर के जवाब पर प्रियंका गांधी का पलटवार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को दावा किया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा कि मध्यस्थता में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी।

Image

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि उन्होंने लोकसभा में अमेरिका की मध्यस्थता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की। संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा, "विदेश मंत्री ने कई चीजें स्पष्ट नहीं कीं। मिसाल के तौर पर उन्होंने कहा कि कुछ दिनों तक प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति से बात नहीं की, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा कि मध्यस्थता में अमेरिका की भूमिका नहीं थी।"

एस जयशंकर ने क्या कहा

यह बयान उस समय आया है जब सरकार ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद में विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। लोकसभा में चर्चा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संघर्ष रुकवाने के दावों को लेकर विपक्ष के सवालों पर जयशंकर ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच 22 अप्रैल से 17 जून के बीच कोई सीधा संवाद नहीं हुआ।’’

प्रियंका का आरोप

प्रियंका गांधी का आरोप है कि सरकार ने यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया कि अमेरिका ने इस मसले में मध्यस्थता की कोई भूमिका निभाई या नहीं। उनका कहना है कि विदेश मंत्री को इस विषय पर सीधा और दो टूक जवाब देना चाहिए था ताकि संदेह की कोई गुंजाइश न रहे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article