देश

Chatori Rajani: मशहूर फूड कंटेंट क्रिएटर 'चटोरी रजनी' के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत

Chatori Rajani's Son Dies in Accident: 'चटोरी रजनी' के नाम से मशहूर रजनी जैन ने मंगलवार को बताया कि उनके बेटे तरण जैन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

Image

'चटोरी रजनी' के नाम से मशहूर रजनी जैन के बेटे तरण जैन की सड़क दुर्घटना में मौत (फाइल फोटो)

Chatori Rajani's Son Dies: फूड कंटेंट क्रिएटर रजनी जैन जो 'चटोरी रजनी' (Chatori Rajani) के नाम से मशहूर हैं उन्होने 18 फरवरी यानी मंगलवार को बताया कि उनके बेटे की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है। रजनी जैन और उनके पति संगीत जैन ने चटोरी रजनी इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए एक बयान में कहा, 'बहुत दुखी मन से हम यह असहनीय समाचार शेयर कर रहे हैं कि हमारे प्यारे बेटे तरण जैन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।'

तरण जैन के निधन पर एक अन्य पोस्ट में कहा गया है कि शोक सभा बुधवार, 19 फरवरी को दिल्ली के छतरपुर में तेरापंथ भवन में आयोजित की जाएगी।

फूड से संबंधित कंटेंट बनाती हैं

गौर हो कि रजनी जैन कुकरी रील बनाती हैं और अपनी अनूठी और स्पष्ट शैली से वायरल हैं। रजनी जैन एक कंटेंट क्रिएटर हैं जो फूड से संबंधित कंटेंट बनाती हैं और Travel Blogging भी करती हैं। पढ़ाई के बाद, इन्होंने कुकिंग की कोचिंग ली और 2007 में शादी की साल 2008 में इनके बेटे का जन्म हुआ और फिर इन्होंने कुकिंग क्लास (Cooking Class) शुरू की थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article